Bihar Election Phase 1 Voting: इनसे जिंदा है लोकतंत्र! दिव्यांगों का जोश देख उनके जज्बे को करेंगे सलाम

बिहार चुनाव से जुड़ी तस्वीरें
Bihar Election Phase 1 Voting: आज 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान जारी है. आम लोगों से लेकर कई दिग्गज तक मतदान करने पहुंच रहे हैं. ऐसे में दिव्यांग मतदाताओं में भी जोश देखा जा रहा है. दरअसल, कई पोलिंग बूथों की तस्वीरें आई, जिसमें दिव्यांग मतदाता पूरे जोश के साथ वोट करने पहुंच रहे हैं.
Bihar Election Phase 1 Voting: फर्स्ट फेज की वोटिंग के दिन बिहार के पोलिंग बूथों से ऐसी तस्वीरें आई जिसको देखकर आप उनके जज्बे को सलाम करेंगे. दरअसल, आम से लेकर खास आज अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं. ऐसे में बिहार के दिव्यांग मतदाताओं का जोश भी देखते बना. तस्वीरों को देखकर ऐसा कहा जा रहा कि लोकतंत्र इन्हीं से जिंदा है.
बक्सर के आदर्श मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं का जोश काबिले-तारीफ रहा. कई दिव्यांग मतदाता वोट डालने पहुंचे. इसके साथ ही व्हीलचेयर और विशेष सुविधाओं के साथ प्रशासन ने संवेदनशीलता का उदाहरण दिखाया.

साथ ही बक्सर विधानसभा के बनारपुर पंचायत भवन के बूथ पर अपनी मां को गोद में उठाकर बेटा वोट दिलाने पहुंचा.

इसके अलावा हाजीपुर में भी दिव्यांगों के बीच वोट डालने का जज्बा दिखा. व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने के लिये दिव्यांग पहुंचे.

मनेर विधानसभा की बात करें तो, यहां 80 साल की सुषमा देवी विष्णुपुरा गांव में वोट डालने पहुंची.

समस्तीपुर विधानसभा के महिला महाविद्यालय स्थित पिंक मतदान केंद्र संख्या 190 पर दिव्यांग पति-पत्नी मतदान करने पहुंचे.

इसके अलावा कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 360 पर 60 साल के दिव्यांग लाला शर्मा ने अपना मत देकर अच्छी सरकार की इच्छा जतायी.

कोईलवर में बूथ संख्या 184 पर बुजुर्ग महिला वोट डालने पहुंचीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










