कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में जमशेदपुर की धमक! बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट बने कौशल सिंह
कौशल कुमार सिंह की फाइल फोटो
Builder Association Of India: जमशेदपुर आस्था डेवलपर्स के एमडी कौशल कुमार सिंह बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गये हैं. बांका के सुदूर गांव से निकलकर निर्माण जगत में बड़ी पहचान बनाने वाले कौशल सिंह अब राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्धारण में भूमिका निभायेंगे.
Builder Association Of India, जमशेदपुर (संजीव भारद्वाज): जमशेदपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और आस्था डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक कौशल कुमार सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्हें देश के निर्माण ठेकेदारों के सर्वोच्च संगठन बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. उनके इस चयन से जमशेदपुर समेत पूरे पूर्वी भारत के कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.
संघर्ष से हासिल किया मुकाम
बिहार के बांका जिले के एक सुदूर गांव में सामान्य परिवार में जन्मे कौशल सिंह ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनायी है. उनकी कंपनी आस्था डेवलपर्स पूर्वी भारत के कई बड़े शहरों में एक्टिव है और हाई-राइज प्रोजेक्ट निर्माण में विशेषज्ञता रखती है. जमशेदपुर में उनके निर्माणाधीन 42 मंजिला प्रोजेक्ट की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. कौशल सिंह राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं और बांका से दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं.
Also Read: चतरा के पेट्रोल पंप में खड़ा ट्रक बना ‘आग का गोला’: दमकल की फुर्ती से टला भीषण विस्फोट
संगठनात्मक अनुभव रहा है मजबूत
कौशल सिंह का संगठनात्मक अनुभव भी काफी लंबा रहा है. वे जमशेदपुर सेंटर के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं, जिसकी स्थापना हुए करीब 35 वर्ष हो चुके हैं. इसके अलावा वे झारखंड बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं. उन्होंने हमेशा बिल्डरों को एकजुट रखने और उनके हितों को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
1941 में स्थापित हुआ था संगठन
1941 में स्थापित बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया देश में निर्माण क्षेत्र का सबसे बड़ा प्रतिनिधि संगठन माना जाता है. देशभर में इसके 230 से अधिक केंद्र और एक लाख से ज्यादा सदस्य हैं. यह संगठन सरकार और निर्माण क्षेत्र के बीच सेतु का काम करता है और टैक्स, श्रम कानून और पर्यावरण से जुड़े नीति निर्धारण में अपनी भागीदारी निभाता है. यह संगठन “इंडियन कंस्ट्रक्शन” नाम से मासिक बुलेटिन भी प्रकाशित करता है.
पारदर्शिता और तकनीकी आधुनिकीकरण पर रहेगा जोर
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कौशल सिंह टेंडर प्रक्रिया को बेहतर बनाने, नई तकनीक को बढ़ावा देने और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए काम करेंगे. उनकी इस उपलब्धि पर झारखंड बिल्डर एसोसिएशन के चेयरमैन सुरेंद्र पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन शिबू बर्मन, ओम प्रकाश जग्गी, रविंद्र कुमार झा और अशोक चौधरी समेत शहर के कई व्यवसायियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










