सक्सेस की हैट्रिक, पूजा ने PCS के बाद UPSC में गाड़ा झंडा

Updated:
विज्ञापन

पूजा सोनी (Image: Instagram)

Pooja Soni Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पूजा सोनी की कहानी जरूर पढ़नी चाहिए. MPPSC, UP PCS और फिर UPSC जैसी तीन कठिन परीक्षाओं को बैक टू बैक क्रैक करके पूजा ने रिकॉर्ड बना दिया है. आइए उनकी जर्नी को करीब से जानते हैं.

विज्ञापन

Pooja Soni Success Story: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करना आसान नहीं होता. इसके लिए लंबे समय तक मेहनत और धैर्य की जरूरत होती है. मध्य प्रदेश की पूजा सोनी ने यही साबित किया है. उन्होंने एक के बाद एक तीन बड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है. पहले MPPSC, फिर UP PCS और अब UPSC परीक्षा में 249वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी पहचान बनाई है. उनकी यह उपलब्धि कई छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है.

विज्ञापन

साधारण परिवार से आती हैं पूजा सोनी

पूजा सोनी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर कस्बे से हैं. उनका परिवार एक सामान्य पृष्ठभूमि से जुड़ा है. उनके पिता महेश प्रसाद सोनी किसान हैं और खेती का काम करते हैं. उनकी मां जानकी सोनी गृहिणी हैं. परिवार में पहले वे एक छोटी बर्तन की दुकान भी चलाती थीं.

पूजा के परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं और पूजा का चौथा स्थान है. परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन पढ़ाई को लेकर सभी का सहयोग हमेशा मिला. शुरू से उनका सपना सिविल सर्विस में ही जाने का था.

Pooja Soni Success Story: पढ़ाई और मेहनत से बनाई अपनी राह

पूजा ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की. उन्होंने लगातार मेहनत की और एक के बाद एक कई परीक्षाओं में सफलता हासिल की. पहले उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा पास की. साल 2019 की एमपीपीसीएस परीक्षा में उनको रैंक 408 मिला था. इसके बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UP PCS में भी सफलता मिली. इसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी और साल 2025 की परीक्षा में 249वीं रैंक हासिल की.

तेंदूखेड़ा में निभा रहीं एसडीएम की जिम्मेदारी

MPPSC परीक्षा पास करने के बाद पूजा सोनी फिलहाल मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा में एसडीएम के पद पर कार्य कर रही हैं. सरकारी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई और तैयारी को जारी रखा. नौकरी के साथ पढ़ाई करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने समय का सही उपयोग करके यह संभव किया.

यह भी पढ़ें: आकांक्षा, शिखा अब प्रियंका, UPSC रिजल्ट में नाम का कंफ्यूजन क्यों?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola