आकांक्षा, शिखा अब प्रियंका, UPSC रिजल्ट में नाम का कंफ्यूजन क्यों?

Updated at : 13 Mar 2026 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC CSE Result Name Confusion

बिहार के रंजीत कुमार (ऊपर), बुलंदशहर की शिखा (बाएं नीचे गोले में) और आरा की आकांक्षा सिंह (दाएं बड़ी फोटो)- Image Source (Social Media)

UPSC CSE Result Name Confusion: सिविल सर्विस परीक्षा के रिजल्ट में इस बार काफी विवाद देखने को मिल रहा है. रिजल्ट आते ही पूरे देश में खुशी और उत्साह का माहौल बन जाता है. लेकिन इस साल भी ऐसा ही हुआ. पहले आकांक्षा सिंह के नाम को लेकर भ्रम, फिर शिखा और अब प्रियंका चौधरी का नाम सामने आया है.

विज्ञापन

UPSC CSE Result Name Confusion: इस बार यूपीएससी रिजल्ट जारी होने के बाद कई जगह एक ही नाम की वजह से लोगों ने जल्दीबाजी में अलग-अलग दावे कर दिए. यूपीएससी रिजल्ट (UPSC CSE Result) के ऑफिशियल PDF में कैंडिडेट्स के नाम के साथ रोल नंबर भी आता है. इसके बावजूद कैंडिडेट्स कैसे कंफ्यूज हो जा रहे हैं ये सोचने वाली बात है. आइए समझते हैं कि नाम को लेकर कंफ्यूजन कैसे हो जाता है.

सोशल मीडिया ने बढ़ाया कंफ्यूजन

आज के समय में रिजल्ट आते ही खबरें और पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने लगती हैं. कई लोग बिना पूरी जानकारी जांचे ही किसी नाम को लेकर पोस्ट कर देते हैं. ऐसे में जब किसी टॉपर का नाम सामने आता है और उसी नाम के कई लोग अलग-अलग जगह रहते हैं, तो भ्रम बढ़ जाता है. लोग मान लेते हैं कि सफलता उसी व्यक्ति को मिली है जिसका नाम उनसे मिलता है.

UPSC CSE Result में एक जैसा नाम होना

भारत जैसे बड़े देश में लाखों लोगों के नाम एक जैसे होना आम बात है. UPSC CSE Result में भी यही स्थिति बनती है. रिजल्ट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर दोनों दिए जाते हैं. लेकिन कई बार लोग सिर्फ नाम देखकर ही निष्कर्ष निकाल लेते हैं. ऐसा ही केस UPSC Rank 113 पर हुआ.

Upsc air 113 लाने वाली शिखा (बाएं) और बुलंदशहर की शिखा (दाएं)

UPSC रैंक 113 पर शिखा का नाम है. रिजल्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर शिखा सिंह जो बुलंदशहर की रहने वाली हैं उनका नाम काफी वायरल होने लगा. शिखा के पिता चपरासी हैं तो इमोशनल एंगल से लोगों ने खूब शेयर किया. बाद में शिखा सिंह ने देखा कि 113 रैंक पर जिस शिखा का नाम है उनका रोल नंबर अलग है.

UPSC CSE 2025 Final Result Check Here

अधूरी जानकारी के कारण

UPSC CSE Result आते ही कई जगह जल्दी खबर बनाने या पोस्ट करने की होड़ लग जाती है. कई बार पूरी जानकारी की पुष्टि किए बिना ही किसी नाम को टॉपर बता दिया जाता है. ऐसा ही मामला रैंक 79 पर हुआ. इस रैंक पर प्रियंका चौहान का नाम है. सोशल मीडिया पर यूपी के गाजीपुर की रहने वाली ड्राइवर की बेटी प्रियंका चौहान की फोटो वायरल होने लगीं.

Upsc air 79 लाने वाली रियल प्रियंका चौधरी (बाएं) और गाजीपुर की प्रियंका चौधरी (दाएं)

गाजीपुर की प्रियंका के पिता पेशे से ड्राइवर हैं ऐसे में उनकी स्टोरी को खूब वायरल किया गया. लेकिन कुछ समय के बाद ही क्लियर हो गया कि जिस प्रियंका चौहान की बात की जा रही है वो गाजीपुर की नहीं बल्कि बीकानेर की रहने वाली हैं. उनके पति मुकेश रेप्सवाल भी IAS हैं और हिमाचल प्रदेश के चंबा में पोस्टेड हैं.

प्रियंका चौधरी की डिटेल्स

प्रियंका चौधरी की पूरी डिटेल्स

प्रियंका चौधरी का पूरा केस जानने के लिए यहां क्लिक करें

मशहूर होने का लालच

सोशल मीडिया के जमाने में कुछ कैंडिडेट्स ऐसे हैं जो जानबूझकर मशहूर होने के लिए अपनी फोटो वायरल कराते हैं. जैसा कि बिहार की आकांक्षा सिंह के बारे में देखा गया. बिहार के आरा की रहने वाली आकांक्षा ने दावा किया कि UPSC CSE Result रैंक 301 पर उन्हीं का नाम है. जबकि, इस रैंक पर गाजीपुर की रहने वाली डॉ आकांक्षा सिंह का नाम था.

सोशल मीडिया पर इस रैंक को लेकर काफी चर्चाएं हुईं. अंत में UPSC ने पोस्ट शेयर कर यह क्लियर किया कि गाजीपुर की रहने वाली प्रियंका ही इस रैंक की असली हकदार हैं. UPSC ने नाम पता के साथ एक पोस्ट शेयर किया था.

बिहार का फर्जी IAS

आकांक्षा सिंह के अलावा बिहार के ही एक शख्स का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस शख्स का नाम रंजीत कुमार है. रंजीत ने दावा किया कि UPSC CSE Result में उन्हें रैंक 440 प्राप्त हुआ है. इसके बाद पूर्व विधायक और थाना प्रभारी ने उन्हें सम्मानित भी कर दिया. डॉक्यूमेंट्स चेक हुआ तो रंजीत की सच्चाई सामने आई.

यह भी पढ़ें: मिठाई बांटी, फूल बरसे, IAS बनने की खुशी पल में गायब, UPSC लिस्ट में निकली दूसरी शिखा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola