जश्न के बाद झटका, ड्राइवर की बेटी नहीं, IAS की पत्नी को UPSC AIR 79
UPSC AIR 79 लाने वाली रियल प्रियंका चौधरी (बाएं) और गाजीपुर की प्रियंका चौधरी (दाएं)- Image Source: X
UPSC AIR 79 Priyanka Choudhary: यूपीएससी सिविल सर्विस के फाइनल रिजल्ट में एक के बाद एक नाम का कंफ्यूजन सामने आ रहा है. UPSC AIR 79 पर प्रियंका चौधरी का नाम है. नाम के कंफ्यूजन के चलते यूपी के गाजीपुर की रहने वाली ड्राइवर की बेटी प्रियंका ने IAS बनने का जश्न मना लिया. हालांकि इस रैंक पर चंबा में पोस्टेड DC मुकेश रेप्सवाल की पत्नी प्रियंका चौधरी को सफलता मिली है.
UPSC AIR 79 Priyanka Choudhary: UPSC की सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आते ही कई जगह खुशी और हैरानी दोनों देखने को मिली. इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया जिसने लोगों को कुछ देर के लिए उलझन में डाल दिया. रिजल्ट लिस्ट में AIR 79 पर प्रियंका चौधरी का नाम था. नाम सामने आते ही उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रहने वाली एक प्रियंका चौधरी के परिवार में जश्न शुरू हो गया.
लोगों ने मान लिया कि ड्राइवर की बेटी ने UPSC जैसी कठिन परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल कर ली है. सच सामने आते ही परिवार को जश्न के बाद झटका लगा. दरअसल, इस रैंक पर गाजीपुर की प्रियंका को नहीं बल्कि चंबा में पोस्टेड DC मुकेश रेप्सवाल की पत्नी प्रियंका चौधरी का नाम है. आइए जानते हैं दोनों प्रियंका कौन हैं.
गाजीपुर की प्रियंका चौधरी
गाजीपुर के गौरा खास गांव की रहने वाली प्रियंका चौधरी के पिता नीराराम सरकारी दफ्तर में ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं. जब रिजल्ट में प्रियंका चौधरी नाम दिखा तो परिवार और गांव के लोग खुशी से झूम उठे. नीराराम ने भावुक होकर कहा कि अगर बेटी सच में IAS बन गई है तो वह गर्व से उसकी गाड़ी भी चलाएंगे.
गांव में मिठाई बांटी जाने लगी और लोगों ने बधाइयां देना शुरू कर दिया. प्रियंका पहले से ही पढ़ाई में अच्छी थीं और पढ़ाई के बाद GST ऑफिसर के तौर पर नौकरी भी कर रही हैं. ऐसे में नाम के कंफ्यूजन के चलते लगा कि उनके गांव की बेटी ही IAS बनी है.
UPSC CSE 2026 Final Result Check Here
UPSC AIR 79 Priyanka Choudhary: असली प्रियंका चौधरी कौन?
दरअसल AIR 79 हासिल करने वाली प्रियंका चौधरी मूलरूप से राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं. उन्होंने Indian Institute of Technology Roorkee यानी IIT रुड़की से पढ़ाई की है और जियोफिजिकल टेक्नोलॉजी में मास्टर्स किया है.

बताया जा रहा है कि यह उनका चौथा प्रयास था और आखिरकार उन्हें सफलता मिल गई. प्रियंका चौधरी के पति IAS अधिकारी हैं और हिमाचल प्रदेश के चंबा में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं. सोशल मीडिया पर रियल प्रियंका चौधरी की डिटेल्स शेयर की गई है.
यह भी पढ़ें: मिठाई बांटी, फूल बरसे, IAS बनने की खुशी पल में गायब, UPSC लिस्ट में निकली दूसरी शिखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










