कोर्ट से गवाही देकर लौट रहा था युवक लेकिन आ गया मौत का बुलावा, चतरा में युवक को गोलियों से भूना

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और वारदात के बाद घटनास्थल पर पड़ी गोली

Chatra Crime News: चतरा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर नवोदय विद्यालय मोड़ के पास बोलेरो सवार अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक टंडवा का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Chatra Crime News, चतरा (दीनबंधू/मो० तसलीम की रिपोर्ट): चतरा में शुक्रवार शाम अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. सिमरिया-चतरा मुख्य सड़क पर नवोदय विद्यालय स्थित मोड़ पर कुछ अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी करमजीत कुमार उर्फ विकास कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गये.

बोलेरो वाहन से आये थे हमलार

जानकारी के अनुसार युवक प्रेम प्रसंग के मामले में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहा था, इस दौरान बोलेरो से आये अपराधियों ने उस पर तीन गोली चलाई. पहली गोली युवक की छाती गोली और दूसरी गोली पैर में लगी. इसके बाद एक गोली बाइक के टंकी में गोली लगी. छाती में गोली लगने के कारण उसने ऑन द स्पॉट दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके पाकर फरार हो गये.

Also Read: चतरा के पेट्रोल पंप में खड़ा ट्रक बना ‘आग का गोला’: दमकल की फुर्ती से टला भीषण विस्फोट

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक टंडवा का रहने वाला बताया जा रहा है, हालांकि उसकी पहचान और अन्य डिटेल्स का पता लगाने के लिए पड़ताल जारी है.

घटना के सभी पहलुओं की हो रही है जांच

थाना प्रभारी का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा जा रहा है. फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी व जवान घटनास्थल के आसपास छापामारी कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक पुलिस को अब तक कोई ठोस लीड नहीं मिल पायी है.

Also Read: कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में जमशेदपुर की धमक! बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट बने कौशल सिंह

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola