इटखोरी में उल्लास के साथ मनायी गयी विश्वकर्मा पूजा
भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा व पूजा करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
इटखोरी प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. लोगों ने सुख, समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना की.
इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट
इटखोरी. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा उल्लास और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी.
लघु उद्योगों, वर्कशॉप और छोटे-छोटे कलपुर्जों की दुकानों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गयी. पूजा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया. मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही.
लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि और कारोबार में उन्नति की कामना की. वहीं, वाहन मालिकों ने भी अपने-अपने वाहनों की साफ-सफाई कर पूजा की. विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए