मयूरहंड : भगवान विश्वकर्मा की हुई पूजा-अर्चना.

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मयूरहंड क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया. चोरहा, बन्हा सहित कई गांवों में प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई. लोगों ने व्यापार वृद्धि और खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन

मयूरहंड. चोरहा, बन्हा, महेशा, ढोढ़ी-मंधनियां समेत कई गांव में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. इसके अलावें सभी के घरों में भी विश्वकर्मा की आराधना की गयी. सभी ने विश्वकर्मा भगवान से सुख, शांति, समृद्धि, विकास, खुशहाली व व्यापार में बढ़ोतरी की कामना की.

विज्ञापन

पूजा को लेकर गांवों में उत्साह का माहौल है. चोरहा व बन्हा में विश्वकर्मा बढ़ई समाज के द्वारा प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी है. चोरहा में पूजा की रात भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया. जहां कलाकारों ने दर्शकों को खूब झुमाया.

कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं अन्य स्थानों में सार्वजनिक रूप से पूजा हुई है. इस अवसर पर आचार्य धनंजय शर्मा, अनिरुद्ध राणा, प्रसाधि राणा, बिंदो राणा, जोधन राणा, शंकर, पिंटू, श्रीकांत समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola