अनिल कपूर को मिला था धुरंधर 2 का ऑफर, किया रिजेक्ट... अब हो रहा पछतावा

Updated at : 13 Mar 2026 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Anil Kapoor rejected dhurandhar 2 cameo aditya dhar reaction on part 3

अनिल कपूर और धुरंधर 2 में रणवीर सिंह

Anil Kapoor: धुरंधर 2 को लेकर अनिल कपूर ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में कैमियो रोल का ऑफर मिला था, लेकिन पहले से उन्होंने किसी को कमिटमेंट दे रखा था, जिसकी वजह से उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया. पार्ट 3 को लेकर भी अनिल कपूर ने प्रतिक्रिया दी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Anil Kapoor: पिछले साल रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी. फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट दोनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया. यही वजह है कि अब इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनील कपूर ने फिल्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें ‘धुरंधर 2’ में एक कैमियो रोल का ऑफर मिला था, लेकिन उन्हें यह मौका छोड़ना पड़ा.

अनिल कपूर ने क्यों ठुकराया ऑफर?

दरअसल, हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कॉनक्लेव 2026 में अनिल कपूर ने इस बारे में खुलकर बात की. अपने सेशन के दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने उनसे इस प्रोजेक्ट के लिए कॉन्टैक्ट किया था. अनिल कपूर के अनुसार, आदित्य चाहते थे कि वह फिल्म में एक छोटा सा कैमियो करें. लेकिन उस समय वह पहले से ही किसी दूसरे प्रोजेक्ट के लिए अपनी डेट्स दे चुके थे, जिसकी वजह से उन्हें यह ऑफर ठुकराना पड़ा.

कमिटमेंट को बताया सबसे जरूरी

अनिल कपूर ने कहा कि उनके लिए प्रोफेशनल कमिटमेंट बेहद अहम है. उन्होंने बताया कि सिर्फ टैलेंट ही किसी को सफल नहीं बनाता, बल्कि समय पर अपने वादे निभाना भी उतना ही जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि वह इस कैमियो को करना चाहते थे, लेकिन पहले से दिए गए वादे की वजह से ऐसा नहीं हो सका. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि यह मौका छोड़ना उनके लिए थोड़ा नुकसान जरूर रहा.

‘धुरंधर 3’ को लेकर क्या बोले अनिल कपूर?

इवेंट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में ‘धुरंधर 3’ का हिस्सा बन सकते हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते हैं. वहीं अगर अनिल कपूर की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म सूबेदार में नजर आए थे, जो फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

यह भी पढे़ं: बादशाह को गिरफ्तार करने का ऑर्डर, पासपोर्ट भी होगा जब्त, आयोग के सामने नहीं हुए पेश

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola