SBI स्पेशलिस्ट कैडर के लिए जल्द करें अप्लाई, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा

Updated at : 13 Mar 2026 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
SBI SCO Recruitment 2026

बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Freepik)

SBI SCO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का शानदार मौका है. एसबीआई की तरफ से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

SBI SCO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के जरिए अलग-अलग पदों पर कुल 116 वैकेंसी भरी जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2026 तय की गई है. इसलिए जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि समय रहते अपना फॉर्म भर दें.

SBI SCO Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Join SBI सेक्शन में जाएं.
  • इसके बाद Current Openings के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब CRPD/SCO/2025-26/27 से जुड़ा नोटिफिकेशन खोजें.
  • नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें.

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. पहले आवेदन फॉर्म के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के बाद फाइनल चयन किया जाएगा.

SBI SCO Recruitment 2026 Notification PDF

वैकेंसी डिटेल्स

SBI की इस भर्ती के तहत कई अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें Assistant Vice President, Deputy Manager और Deputy Manager Chartered Accountant (International Audit) जैसे पद शामिल हैं.

Assistant Vice President के लिए 12 पद, Deputy Manager के लिए 43 पद और Deputy Manager Chartered Accountant (International Audit) के लिए 61 पद तय किए गए हैं. इस तरह कुल मिलाकर 116 पदों पर भर्ती की जाएगी.

सैलरी डिटेल्स

सैलरी की बात करें तो Deputy Manager पद पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये तक वेतन मिल सकता है. वहीं Assistant Vice President पद पर CTC लगभग 50 लाख रुपये तक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाई कोर्ट में 195 पोस्ट पर निकली भर्ती, 1.77 लाख तक होगी सैलरी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola