Bihar Election 2025: अब मंत्री नहीं कर सकेंगे सरकारी गाड़ियों-हेलीकॉप्टर का उपयोग, आयोग ने लगाई रोक

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Oct 2025 6:15 AM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू हो गई है. अब कोई मंत्री सरकारी गाड़ी या हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं कर सकेंगे. सरकारी वेबसाइटों से नेताओं की तस्वीरें हटाई जाएंगी.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता (MCC) प्रभावी हो गया है. एमसीसी के प्रावधानों के तहत अब कोई भी मंत्री सरकारी हेलीकॉप्टर और सरकारी वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे. सरकारी वेबसाइट से नेताओं की फोटो हटा दिये जायेंगे.

दीवार पर लिखना, पोस्टर और बैनर लगाने पर प्रतिबंध रहेगा. एमसीसी प्रभावी होने के बाद चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और सत्ताधारी पक्ष के व्यवहार नियंत्रित हो जायेगा. स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए इसका पालन करना सभी को अनिवार्य हो गया है. एमसीसी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से प्रभावी हो जाता है और परिणाम घोषणा तक जारी रहता है.

इन बातों की अनुमति नहीं

व्यक्तिगत आक्रमण, सांप्रदायिक अपील या जाति-आधारित भावनाओं को भड़काने वाली गतिविधियों से सभी दलों और प्रत्याशियों को बचना होगा. आलोचना केवल नीतियों और कार्यक्रमों तक सीमित रखना होगा. सरकारी संसाधनों जैसे वाहन, विज्ञापन, वेबसाइट का चुनावी प्रचार के लिए दुरुपयोग नहीं किया जायेगा.

सरकारी वेबसाइटों से नेताओं की फोटो हटा दिये जायेंगे. संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने जैसे दीवार लेखन, पोस्टर, बैनर पर प्रतिबंध रहेगा. सरकारी वाहनों का चुनावी उपयोग प्रतिबंधित रहेगा. केवल निजी वाहनों की अनुमति रहेगी जो चुनाव के दौरान चुनावी खर्च में गिना जायेगा.

सभा और जुलूस के लिए लेनी होगी अनुमति

सभी दलों और नेताओं को सभाओं के लिए पूर्व अनुमति लेनी आवश्यक होगी. शोर-शराबे या यातायात बाधा नहीं डालना होगा. शैक्षणिक संस्थानों का उपयोग नहीं होगा. जुलूसों में वाहनों की संख्या 10 से अधिक नहीं होगी. इसके लिए पहले सूचना देना होगा और पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा. लाउडस्पीकर का उपयोग रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक प्रतिबंधित रहेगा. मतदान से 48 घंटे पहले पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में न तो प्रचार होगा और ना भीड़ लगेगी

मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में न तो प्रचार होगा और नहीं भीड़ लगेगी. प्रत्येक उम्मीदवार को 1-3 गाड़ी को लेकर चलने की अनुमति होगी. मतदान अधिकारियों के साथ सहयोग करना होगा.

घोषणा-पत्र रीयलिस्टिक होनी चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विज्ञापनों के लिए पहले सर्टिफिकेशन अनिवार्य होगी. अनुमति के बिना प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वोट प्रभावित करने वाली योजनाएं नहीं

नयी योजनाओं या बजट घोषणाओं से बचना होगा. ये वोट प्रभावित कर सकते हैं. सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं किया जायेगा. विकास कामों की सूची डीइओ को देना होगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग, देखिये बिहार चुनाव का पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन