Bihar Chunav 2025: एनडीए का सीट बंटवारा लगभग तय, जीतन राम मांझी बोले- यहां कोई टकराव नहीं है

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Aug 2025 3:48 PM

विज्ञापन

जीतन राम मांझी की फाइल फोटो

Bihar Chunav 2025: पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए सीट बंटवारे पर कहा कि तय फार्मूले से सभी दल संतुष्ट रहें. उन्होंने विपक्ष पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है. मांझी ने कहा कि हम एक साथ हैं और मनमुटाव का कोई सवाल ही नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार के पूर्व सीएम और मौजूदा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए के सीट बंटवारे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि एनडीए में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है. जिसे जितनी सीटें मिलेंगी, उसी से संतुष्ट होना होगा. जीतन राम मांझी ने शनिवार को पटना में उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “यहां कोई टकराव नहीं है. किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, यह सब कमोबेश तय है. जिसे भी सीटें मिलेंगी, उसे आवंटन से संतुष्ट होना होगा, इसमें विवाद का कोई सवाल ही नहीं है.” मांझी ने कहा कि बिहार को एनडीए सरकार की जरूरत है. विपक्षी दल जिस तरह से झूठे बयान और गलत सूचनाएं फैला रहे हैं, उसे देखते हुए इसका मुकाबला करने का एकमात्र तरीका 2025 में एनडीए सरकार का गठन सुनिश्चित करना है.

तेजस्वी पर लगाए आरोप

जीतन राम मांझी ने मतदाता सूची को लेकर विपक्षी दलों के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आरोपों पर जवाब दिया. उन्होंने कहा, “वे खुद ही अपनी पोल खोल रहे हैं. तेजस्वी प्रसाद यादव दो एपिक कार्ड पेश कर रहे हैं, दूसरा कार्ड कहां से आया?”

उन्होंने आगे कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि वे, फर्जीवाड़ा, छल-कपट और चालाकी का सहारा ले रहे हैं. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता, तो वे आज विपक्ष के नेता की कुर्सी पर नहीं होते. बल्कि, वे इसके लायक भी नहीं होते.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पीएम मोदी के दौरे पर दिया सुझाव

जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी से मुलाकात पर भी जवाब दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे से पहले पटना में उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी और जीतन राम मांझी की यह मुलाकात हुई. इस दौरान मंत्री संतोष कुमार सुमन भी मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बताया, “गयाजी से सांसद होने के नाते मुझसे सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुझाव लिए. हमने सुझाव दिया है कि मगध यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम रखा जाए, जहां 3-4 लाख लोगों के पहुंचने पर भी व्यवस्था सही रहेगी.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: 243 सीटों पर कैंडिडेट खोज रही कांग्रेस, सीट बंटवारा से पहले प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन