अरवल में सरकारी स्कूल की की लापरवाही उजागर, बदहाल किचन शेड में चल रही मिड डे मील व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

स्कूल की टूटी किचन शेड की तस्वीर

Bihar News: अरवल के रामपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. विद्यालय का किचन शेड पिछले तीन वर्षों से जर्जर अवस्था में है. बावजूद इसके वहीं मिड डे मील तैयार किया जा रहा है. बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Bihar News:(निशिकांत) अरवल जिले के करपी प्रखंड के रामपुर प्राथमिक विद्यालय का भवन भले ही बाहर से चमकदार नजर आता हो, लेकिन विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है. विद्यालय का किचन शेड पूरी तरह जर्जर हो चुका है और उसी टूटे हुए शेड में बच्चों के लिए मिड डे मील तैयार किया जा रहा है. विद्यालय में कुल 33 बच्चे नामांकित हैं, जिनके लिए प्रतिदिन भोजन बनाया जाता है. विद्यालय प्रशासन का कहना है कि फिलहाल गर्मी के मौसम में किसी तरह काम चल रहा है, लेकिन बारिश शुरू होने के बाद खाना बनाना मुश्किल हो जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन वर्षों से जर्जर पड़ा है किचन शेड

विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि किचन शेड पिछले तीन वर्षों से टूटा हुआ है. इसकी मरम्मत को लेकर कई बार शिक्षा विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि जिले के कई विद्यालयों में किचन शेड का निर्माण और मरम्मत कार्य कराया गया है, लेकिन रामपुर प्राथमिक विद्यालय की समस्या अब तक अनदेखी बनी हुई है. प्रधानाध्यापक के अनुसार, विद्यालय विकास मद में मात्र 25 हजार रुपये की राशि मिलती है, जिससे किचन शेड का निर्माण या मरम्मत संभव नहीं है.

बच्चों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं

विद्यालय में बच्चों के लिए पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। स्कूल में शौचालय तो बना हुआ है, लेकिन मूत्रालय जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है. इसके कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शौचालय का ही उपयोग करना पड़ता है. विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और बुनियादी संसाधनों की कमी से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

क्या कहते हैं अधिकारी?

मिड डे मील के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि किचन शेड निर्माण को लेकर विभाग को पत्र भेजा गया है. उन्होंने कहा कि अभी तक आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है. विभाग से राशि मिलते ही किचन शेड का निर्माण कार्य कराया जाएगा.

Also Read:जहानाबाद सदर अस्पताल में हंगामा: युवक के पोस्टमार्टम पर विवाद, डॉक्टरों से बदसलूकी के बाद इमरजेंसी सेवा प्रभावित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन