अरवल: रक्षाबंधन को लेकर सजे बाजार, राखियों और मिठाई दुकानों पर उमड़ी भीड़; सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Updated:
विज्ञापन

राखी दुकानों पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

अरवल में रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिससे शहरी और ग्रामीण बाजारों में रौनक लौट आई है. राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है.

विज्ञापन

Arwal News: भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे जिले में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा. त्योहार को लेकर अरवल के शहरी और ग्रामीण बाजारों में जबर्दस्त रौनक और चहल-पहल देखी जा रही है. शहर के मुख्य बाजारों, पुरानी सब्जी मंडी और भगत सिंह चौक सहित विभिन्न चौराहों पर दर्जनों राखियों और मिठाइयों की दुकानें सज चुकी हैं. दुकानों पर महिलाएं और युवतियां अपने भाइयों की कलाई के लिए मनपसंद राखियां खरीदने पहुंच रही हैं, तो वहीं भाई भी अपनी बहनों को उपहार देने के लिए गिफ्ट की खरीदारी में जुटे नजर आ रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

राखियों की कीमतों में 20 फीसदी तक उछाल

राखी दुकानदार सन्नी कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि थोक मंडियों में लागत बढ़ने के कारण इस वर्ष राखियों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है. पिछले वर्ष 15 से 20 रुपये में बिकने वाली सामान्य राखियां इस बार 20 से 25 रुपये में मिल रही हैं. बाजार में 10 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की राखियां बिक रही हैं, हालांकि ग्राहक 20 से 150 रुपये की रेंज वाली ओम, स्वास्तिक, महाकाल, मोती, चंदन, कड़ा, ब्रेसलेट और स्टोन वाली राखियों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं. वहीं खास पसंद के लिए बाजार में चांदी की राखियां भी 250 रुपये से लेकर 3 हजार रुपये तक और शुद्ध चांदी की विशेष राखियां 10 हजार रुपये से ऊपर की कीमत में उपलब्ध हैं.

राखी दुकानों पर लगी भीड़  | Prabhat Khabar Network
राखी दुकानों पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

बच्चों में छोटा भीम और डोरेमोन का क्रेज

बाजार में बच्चों को लुभाने के लिए छोटा भीम, डोरेमोन, मोटू-पतलू, शिनचैन और पोकेमोन जैसे पसंदीदा कार्टून किरदारों वाली राखियों की भारी मांग है, जो 20 से 50 रुपये में उपलब्ध हैं. इसके साथ ही त्योहार को लेकर मिठाई दुकानों पर भी बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं. मिठाई विक्रेताओं ने पनीर, खोवा और विभिन्न वैरायटी की मिठाइयों के लिए अग्रिम आर्डर दे दिए हैं, ताकि रक्षाबंधन के दिन मिठाई की किल्लत न हो. दूर-दराज रहने वाले भाइयों के लिए बहनें पहले ही डाक व कूरियर के जरिए राखियां भेज चुकी हैं.

चांदी कि राखी दिखाते दुकानदार | Prabhat Khabar Network
चांदी कि राखी दिखाते दुकानदार | Prabhat Khabar Network

सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा राखी बांधने का पावन मुहूर्त

पर्व के धार्मिक महत्व और समय को लेकर आचार्य नर्मदेश्वर उपाध्याय ने बताया कि पूर्णिमा तिथि के प्रभाव से रक्षाबंधन का पावन मुहूर्त शुक्रवार को सुबह सूर्योदय काल से शुरू होकर पूरे दिन सूर्यास्त काल तक रहेगा. इस समयावधि में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना कर सकती हैं.

Also Read: अरवल में सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, कैनाल रोड समेत संवेदनशील मार्गों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर और साइनेज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन