अरवल कोर्ट को लेकर पहल, जल्द शुरू होगा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय; हाईकोर्ट जज ने किया निरीक्षण
व्यबहार न्यायलय का निरिक्षण करते
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी ने अरवल व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। जल्द ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के शुरू होने की संभावना जताई गई है।
Arwal News : अरवल उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह जहानाबाद के निरीक्षी न्यायाधीश बिबेक चौधरी ने अरवल व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. उनके साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान न्यायालय की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ न्यायिक पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये.
आपके शहर में
न्यायालय परिसर में किया पौधारोपण
निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी ने अरवल व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने भी पौधा लगाया. इस दौरान न्यायालय परिसर में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.
इसके बाद निरीक्षी न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारियों के न्यायालय कक्षों का निरीक्षण किया. उन्होंने न्यायालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.
एक-दो महीने में शुरू हो सकते हैं कई नये न्यायालय
निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी ने अरवल व्यवहार न्यायालय को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय की ओर से अरवल व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत अन्य न्यायालयों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर पत्र निर्गत किया जा चुका है.
उन्होंने उम्मीद जतायी कि बिहार सरकार की ओर से जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जायेगा. इसके बाद एक-दो महीने के अंदर अरवल व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय समेत अन्य न्यायालय पूरी तरह काम करना शुरू कर सकते हैं.
जिले के लोगों को मिलेगा त्वरित न्याय का लाभ
नये न्यायालयों के पूरी तरह कार्यरत होने से अरवल जिले के लोगों को न्याय के लिए होने वाली परेशानियां कम होंगी. स्थानीय स्तर पर मामलों की सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है. इससे जिलेवासियों को त्वरित न्याय मिलने में भी सुविधा होगी.
इस अवसर पर प्रभारी न्यायाधीश सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरवल मनीष कुमार पांडेय समेत न्यायालय के अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं संबंधित लोग मौजूद रहे.
फोटो- अरवल. उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह जहानाबाद के निरीक्षी न्यायाधीश बिबेक चौधरी ने अरवल व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. उनके साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार निरीक्षण के क्रम में उपस्थित रहे. निरीक्षण के क्रम में न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी ने अरवल व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया. तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जहानाबाद ने भी पौधा रोपण किया. निरीक्षण के क्रम में निरीक्षी न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी के न्यायालय कक्ष का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण न्यायाधीश ने अधिवक्ता प्रतिनिधिमंडल से कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा अरवल व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित न्यायालय हेतु नोटिफिकेशन के लिए पत्र निर्गत किया जा चुका है. तथा संभावना है कि बिहार सरकार द्वारा जल्द से जल्द नोटिफिकेशन निर्गत किया जाएगा. एवं एक दो माह के अंदर अरवल व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सहित अन्य न्यायालय पूरी तरह से काम करना शुरू कर देंगे. जिससे अरवल जिला के निवासियों को त्वरित न्याय मिलने में आसानी होगी. इस अवसर पर प्रभारी न्यायाधीश सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरवल मनीष कुमार पांडेय सहित अन्य कई उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए