बेगूसराय गैंगरेप केस: पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से मिले कारतूस, पत्थर और लकड़ी के टुकड़े, दूसरी मेडिकल जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Begusarai Crime News: बेगूसराय जिले में एक 28 वर्षीय महिला के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपियों ने वारदात के बाद पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कारतूस, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया, जिसका खुलासा घटना के एक सप्ताह बाद दोबारा हुई मेडिकल जांच में हुआ. पुलिस ने कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, वहीं पहले दिन की जांच में इसका पता न चलने पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Begusarai Gang Rape Case (विकास मिश्रा की रिपोर्ट): बेगूसराय जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 28 वर्षीय महिला के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि 11 जून की रात करीब 11:30 बजे जब वह घर से शौच के लिए बाहर निकली थी, तभी पांच युवकों ने उसे दबोच लिया. बदमाशों ने उसके पति के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और महिला का मुंह साड़ी से तथा हाथ ब्लाउज का कपड़ा फाड़कर बांध दिया. इसके बाद आरोपी उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा ब्लेड से उसकी छाती और जांघ पर हमला कर लहूलुहान कर दिया गया.

प्राइवेट पार्ट में डालीं चीजें

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कारतूस, पत्थर तथा लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया और उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए. महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके पति ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन कमरा बाहर से बंद होने के कारण वह बेबस रहा. बाद में परिजनों की मदद से दरवाजा खोला गया और गंभीर हालत में पीड़िता को पहले बरौनी अस्पताल और फिर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

असहनीय दर्द के बाद खुलासा

पीड़िता के पति ने 12 जून को ही चकिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी थी. पीड़िता का आरोप है कि प्रारंभिक स्तर पर पुलिस ने सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज किया था. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी पीड़िता को लगातार असहनीय दर्द हो रहा था. जब दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया, तो 17 जून को उसे दोबारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद गुरुवार को हुई गहन जांच में डॉक्टरों के होश उड़ गए, जब महिला के प्राइवेट पार्ट से कारतूस, पत्थर तथा लकड़ी का टुकड़ा बाहर निकाला गया. अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पहले दिन पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई थी, तो उस दिन यह सामग्रियां क्यों नहीं पकड़ी जा सकीं.

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास

सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने इस खौफनाक मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से गहन जांच कर रही है. पीड़िता का न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज करा लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. इधर, बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच की गई है और इसके लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसके बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा कर दिया जाएगा.

Also Read: बेगूसराय: महिला ने पांच लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति को कमरे में किया बंद, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन