Royal Enfield की बड़ी तैयारी, 440cc से 750cc तक नई बाइक्स से मचेगी हलचल

Author :Rajeev Kumar
Published by :Rajeev Kumar
Updated at :12 May 2026 1:08 PM
विज्ञापन
continental gt 750

continental gt 750 / Royal Enfield

Royal Enfield जल्द 440cc, 450cc और 750cc सेगमेंट में कई नई मोटरसाइकिलें ला सकती है. नई Himalayan 750, Interceptor 750 और Scrambler 450 से मिडलवेट बाइक बाजार में बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

भारतीय बाइक बाजार में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मिडलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Royal Enfield अब सिर्फ 350cc बाइक्स तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी 440cc, 450cc और 750cc इंजन वाली कई नई मोटरसाइकिलों पर काम कर रही है, जिनका फोकस ज्यादा पावर, बेहतर हाईवे परफॉर्मेंस और लंबी दूरी की राइडिंग पर होगा. खास बात यह है कि इन अपकमिंग बाइक्स में एडवेंचर, स्क्रैम्बलर और रेट्रो कैफे रेसर जैसे अलग-अलग स्टाइल देखने को मिल सकते हैं.

Himalayan 440 और Scrambler 450 में मिलेगा अलग अनुभव

नई Himalayan 440 को ऐसे राइडर्स के लिए तैयार किया जा रहा है जो पुराने Himalayan 411 वाले सिंपल और रफ-टफ कैरेक्टर को पसंद करते हैं. माना जा रहा है कि इसमें पुराने एयर-कूल्ड इंजन का ज्यादा ताकतवर वर्जन मिल सकता है, जिससे हाईवे पर बाइक पहले से ज्यादा आरामदायक महसूस होगी. यह उन लोगों को टारगेट करेगी जो ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स के बजाय भरोसेमंद और आसान मशीन चाहते हैं.

वहीं दूसरी तरफ Scrambler 450 को ज्यादा हल्की और फुर्तीली बाइक के तौर पर लाया जा सकता है. इसमें Sherpa 450 इंजन मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा Himalayan 450 में इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन इस मॉडल में भारी एडवेंचर सेटअप हटाकर ज्यादा क्लीन और अर्बन डिजाइन देखने को मिल सकता है. शहर की सड़कों और हल्के ऑफ-रोड ट्रैक पर यह बाइक ज्यादा मजेदार राइडिंग अनुभव दे सकती है.

Interceptor 750 और Continental GT 750 होंगे नए पावरहाउस

Royal Enfield Interceptor 650 और Royal Enfield Continental GT 650 की लोकप्रियता के बाद अब कंपनी इनके ज्यादा ताकतवर 750cc वर्जन पर काम कर रही है. नई Interceptor 750 और Continental GT 750 में ज्यादा टॉर्क और बेहतर हाईवे क्रूजिंग देखने को मिल सकती है.

इन बाइक्स का मकसद सिर्फ टॉप स्पीड बढ़ाना नहीं होगा, बल्कि लंबे सफर के दौरान इंजन को ज्यादा रिलैक्स और स्मूद बनाना भी होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें बड़े ब्रेक, अलग गियरिंग सेटअप और ज्यादा मजबूत चेसिस दिया जा सकता है ताकि अतिरिक्त पावर को बेहतर तरीके से संभाला जा सके.

Himalayan 750 बन सकती है कंपनी की सबसे दमदार ADV बाइक

नई Himalayan 750 को कंपनी की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी एडवेंचर बाइक माना जा रहा है. इसमें नया 750cc ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है, जो लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान ज्यादा स्मूद और कम वाइब्रेशन वाला अनुभव दे सकता है.

माना जा रहा है कि यह बाइक बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता, लंबा सस्पेंशन ट्रैवल और मजबूत सबफ्रेम के साथ आएगी ताकि भारी लगेज और कठिन रास्तों को आसानी से संभाला जा सके. भारतीय बाजार के साथ-साथ यह मॉडल इंटरनेशनल एडवेंचर बाइक सेगमेंट को भी टारगेट कर सकती है.

350cc इमेज से बाहर निकलने की तैयारी

Royal Enfield लंबे समय से क्लासिक 350cc बाइक्स के लिए जानी जाती रही है, लेकिन अब कंपनी ग्लोबल मिडलवेट बाइक मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी चाहती है. यही वजह है कि नए प्लेटफॉर्म में लिक्विड-कूलिंग, ज्यादा पावर और आधुनिक टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जा रहा है.

यदि ये सभी मॉडल अगले कुछ समय में लॉन्च होते हैं, तो भारत में मिड-साइज प्रीमियम बाइक सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा और तेज हो सकती है. खासकर उन राइडर्स के लिए जो लंबी दूरी, टूरिंग और एडवेंचर राइडिंग के लिए ज्यादा सक्षम मशीन चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: बुलेट राजा: ऑडी-फरारी को पीछे छोड़, रॉयल एनफील्ड बना दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola