Audi Q9 की पहली झलक में दिखा प्रीमियम केबिन, 7-सीटर SUV में मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

ऑडी Q9 इंटीरियर / फोटो- ऑडी
Audi Q9 को Audi जल्द ग्लोबली पेश करने जा रही है. यह नई 3-रो लग्जरी SUV इलेक्ट्रिक डोर्स, 4D साउंड सिस्टम, 1.5㎡ स्मार्ट ग्लास रूफ और बिजनेस क्लास जैसी सीट्स के साथ आएगी. Audi Q9 सीधे Mercedes-Benz GLS और BMW X7 को टक्कर देगी.
Audi अपनी कार लाइनअप को नए अंदाज में अपडेट करने की तैयारी कर रही है. इसी के तहत कंपनी जल्द अपनी नई फ्लैगशिप SUV Audi Q9 लॉन्च करने वाली है. यह 3-रो वाली लग्जरी SUV सीधे Mercedes-Benz GLS और BMW X7 जैसी बड़ी प्रीमियम SUVs को टक्कर देगी. Audi Q9 को खास तौर पर फैमिली, बिजनेस ट्रैवल और लंबी ट्रिप्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. फिलहाल यह SUV टेस्टिंग के दौरान खास कवर में नजर आई है, लेकिन इसके बड़े साइज और प्रीमियम डिजाइन की झलक साफ दिखाई देती है. कंपनी 29 जुलाई को इस SUV को ऑफिशियली पेश करेगी, जबकि अगले कुछ महीनों में इसे बाजार में लॉन्च किया जा सकता है.
बिजनेस क्लास जैसी सीट्स और शानदार केबिन
Audi Q9 का इंटीरियर लग्जरी और कम्फर्ट का शानदार मेल होगा. SUV में पहली बार इलेक्ट्रिक ऑपरेटेड डोर्स दिए गए हैं, जिन्हें चाबी, myAudi ऐप, MMI सिस्टम, ब्रेक पेडल या सीट बेल्ट बकल के जरिए भी ऑपरेट किया जा सकेगा.
SUV में 7-सीटर लेआउट मिलेगा, जबकि ऑप्शनल 6-सीटर वर्जन बिजनेस क्लास जैसी कम्फर्ट देने के लिए तैयार किया गया है. इसमें दूसरे रो में दो इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल इंडिविजुअल सीट्स मिलेंगी, जिनमें एक्टिव वेंटिलेशन फीचर भी होगा.
फ्रंट सीट्स में मसाज और वेंटिलेशन फंक्शन दिया जाएगा, जबकि तीसरी रो तक पहुंचना भी काफी आसान बनाया गया है. जरूरत पड़ने पर तीसरे रो की सीट्स को इलेक्ट्रिक कंट्रोल्स से फोल्ड किया जा सकेगा.
अब दरवाजे भी होंगे पूरी तरह इलेक्ट्रिक
Audi Q9 की सबसे दिलचस्प खूबियों में से एक इसके इलेक्ट्रिक डोर्स हैं. SUV के सभी दरवाजे इलेक्ट्रिक तरीके से खुलेंगे और बंद होंगे. 90 डिग्री तक खुलने वाले ये दरवाजे तंग पार्किंग स्पेस में भी काफी मददगार साबित होंगे.
SUV में सराउंड सेंसर और ऑब्स्टेकल डिटेक्शन सिस्टम भी दिया गया है, जो सामने रुकावट होने पर दरवाजा खुलने से रोक देगा. यह फीचर सड़क सुरक्षा को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा.
सनरूफ नहीं, पूरा ग्लास रूफ
Audi Q9 में कंपनी बड़ा पैनोरमिक ग्लास रूफ देने जा रही है, जिसका साइज करीब 1.5 वर्ग मीटर होगा. इसकी सबसे खास बात यह है कि रूफ के 9 अलग-अलग हिस्सों को जरूरत के हिसाब से ट्रांसपेरेंट या धुंधला किया जा सकेगा.
यह खास ग्लास तेज धूप से बचाने के लिए 99.5% तक UV किरणों को ब्लॉक करेगा और गर्मी कम करने के लिए इन्फ्रारेड लाइट को भी रिफ्लेक्ट करेगा. वहीं कार पार्क होने पर रूफ अपने आप धुंधला हो जाएगा, ताकि बाहर से अंदर देखना आसान न हो.
टॉप मॉडल में इस ग्लास रूफ के साथ 84 LED लाइट्स भी मिलेंगी, जो 30 अलग-अलग रंगों में केबिन को प्रीमियम एम्बिएंस देंगी.
म्यूजिक सिस्टम देगा 4D एक्सपीरियंस
Audi Q9 में अपडेटेड Bang & Olufsen 4D साउंड सिस्टम मिलेगा, जो म्यूजिक को पूरी तरह इमर्सिव एक्सपीरियंस में बदल देगा. SUV में Ambient Lighting और Dynamic Interaction Light सिस्टम दिया गया है, जो म्यूजिक की बीट्स के साथ सिंक होकर अलग-अलग कलर इफेक्ट्स दिखाएगा. सीट्स में दिए गए एक्ट्यूएटर्स म्यूजिक के वाइब्रेशन को महसूस भी कराएंगे, यानी सिर्फ सुनने नहीं बल्कि महसूस करने वाला एक्सपीरियंस मिलेगा.
लग्जरी मटेरियल्स और प्रीमियम फिनिश
Audi ने Q9 के इंटीरियर के लिए कई नए प्रीमियम मेटेरियल्स और कलर ऑप्शन्स तैयार किए हैं. इसमें Alpaca wool, Dinamica Microfiber, Fine Nappa Leather और Leatherette Blends जैसे लग्जरी अपहोल्स्ट्री ऑप्शन्स मिलेंगे.
इसके अलावा Ash Natural Wood, Carbon Fiber Weave और Basalt Gray Accents जैसी फिनिशिंग के साथ केबिन को और ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है. कंपनी ने Glossy Surfaces की जगह Matte और Textured Materials का ज्यादा इस्तेमाल किया है, जिससे फिंगरप्रिंट्स भी कम नजर आएंगे.
स्टोरेज और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन
Audi Q9 में बड़ा और वर्सेटाइल सेंटर कंसोल मिलेगा, जिसमें Qi2.2 स्टैंडर्ड वाले ड्यूल वायरलेस चार्जिंग पैड्स और 100W USB-C चार्जिंग पोर्ट्स दिए जाएंगे. SUV के बूट स्पेस में नया एल्यूमिनियम रेल सिस्टम मिलेगा, जिसकी मदद से सामान को बेहतर तरीके से सुरक्षित किया जा सकेगा. कंपनी हर नई Q9 के साथ स्टैंडर्ड रूफ रेल्स के लिए रूफ रैक भी देगी.
यह भी पढ़ें: Toyota की लग्जरी SUV Land Cruiser 300 हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










