बुलेट राजा: ऑडी-फरारी को पीछे छोड़, रॉयल एनफील्ड बना दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड

रॉयल एनफील्ड
Brand Finance Automotive Industry 2026 रिपोर्ट में Royal Enfield ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. भारतीय बाइक ब्रांड अब दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड बन गया है और Audi-Ferrari जैसे नामों को पीछे छोड़ चुका है.
भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. कभी सिर्फ देसी सड़कों पर अपनी भारी आवाज और रेट्रो डिजाइन के लिए पहचानी जाने वाली Royal Enfield अब दुनिया के सबसे मजबूत ऑटोमोबाइल ब्रांड्स में शामिल हो गई है. Brand Finance Automotive Industry 2026 रिपोर्ट में कंपनी को दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड बताया गया है. खास बात यह है कि Royal Enfield ने इस रैंकिंग में Audi और Ferrari जैसे दिग्गज ब्रांड्स को भी पीछे छोड़ दिया है. इससे साफ है कि भारतीय बाइक ब्रांड अब सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहे, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी मजबूत पहचान बना रहे हैं.
Toyota और BMW के बाद तीसरे नंबर पर पहुंची Royal Enfield
रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड्स की सूची में Toyota पहले स्थान पर है, जबकि BMW दूसरे नंबर पर मौजूद है. Royal Enfield को तीसरी पोजिशन मिली है. कंपनी को 100 में से 88.9 का Brand Strength Index स्कोर और AAA रेटिंग दी गई है.
कंपनी की Brand Value में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है. रिपोर्ट के अनुसार, Royal Enfield की ब्रांड वैल्यू करीब 30 प्रतिशत बढ़कर 1.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. यह उपलब्धि ऐसे समय आई है जब दुनियाभर में प्रीमियम और मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है.
रॉयल एनफील्ड की दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में मौजूदगी
Royal Enfield पिछले कुछ वर्षों में भारत से बाहर तेजी से विस्तार कर रही है. कंपनी अब 80 से ज्यादा देशों में कारोबार कर रही है और उसके पास दुनियाभर में 3200 से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स हैं. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी सात CKD Assembly Plants भी चला रही है.
यूरोप, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे बाजारों में Royal Enfield की मांग लगातार बढ़ रही है. कंपनी ने अपनी रेट्रो डिजाइन पहचान को बनाए रखते हुए मॉडर्न टेक्नोलॉजी और बेहतर परफॉर्मेंस का संतुलन तैयार किया है, जिसका फायदा उसे ग्लोबल मार्केट में मिल रहा है.
Hunter 350 से Himalayan 450 तक, हर सेगमेंट में पकड़ मजबूत
Royal Enfield ने पिछले कुछ सालों में सिर्फ क्लासिक बाइक्स पर निर्भर रहने की बजाय अपने पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाया है. कंपनी खास तौर पर 250cc से ऊपर के मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट पर फोकस कर रही है.
Royal Enfield Hunter 350 शहरों में चलाने वाले युवा राइडर्स के बीच काफी लोकप्रिय बनी हुई है, जबकि Royal Enfield Super Meteor 650 लंबी दूरी और टूरिंग पसंद करने वालों को आकर्षित कर रही है. वहीं Royal Enfield Himalayan 450 ने कंपनी को Adventure Bike सेगमेंट में नई पहचान दिलाई है.
इन नए मॉडल्स की वजह से Royal Enfield अब सिर्फ क्लासिक बाइक ब्रांड नहीं रही, बल्कि एक Global Premium Motorcycle Company के रूप में उभर रही है.
1901 से शुरू हुआ सफर, अब ग्लोबल पहचान
Royal Enfield दुनिया के सबसे पुराने मोटरसाइकिल ब्रांड्स में शामिल है जो आज भी लगातार प्रोडक्शन में है. कंपनी की शुरुआत साल 1901 में ब्रिटेन में हुई थी, लेकिन बाद में इसका सबसे मजबूत बाजार भारत बन गया.
एक समय ऐसा था जब Royal Enfield को सिर्फ भारतीय सड़कों की रॉयल बाइक माना जाता था, लेकिन अब कंपनी खुद को इंटरनेशनल प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित करने में सफल होती दिख रही है. यह उपलब्धि भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए भी गर्व की बात मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड होगी भारत में और मजबूत, प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी
यह भी पढ़ें: Royal Enfield Bear 650 vs Guerrilla 450: दमदार पावर या स्मार्ट परफॉर्मेंस… कौन सी बाइक है आपके लिए सही?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










