Honda की नई NX500 बाइक में मिला स्मार्ट E-Clutch सिस्टम, जानें कीमत और फीचर्स

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :12 May 2026 2:20 PM
विज्ञापन
Honda NX500

होंडा NX500 / फोटो- होंडा

नई Honda NX500 स्मार्ट E-Clutch टेक्नोलॉजी के साथ भारत में लॉन्च हो गई है. 7.44 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह एडवेंचर बाइक बिना क्लच दबाए गियर शिफ्ट करने की सुविधा देती है.

विज्ञापन

Honda Motorcycle & Scooter India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Honda NX500 एडवेंचर टूरर बाइक को E-Clutch टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.44 लाख रुपये रखी है. नई Honda NX500 की सबसे बड़ी खासियत इसका E-Clutch सिस्टम है, जिसकी मदद से राइडर बिना क्लच लीवर दबाए भी गियर शिफ्ट कर सकता है. हालांकि, कंपनी ने बाइक के डिजाइन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है.

क्या है Honda का नया E-Clutch सिस्टम?

Honda का E-Clutch सिस्टम एक खास इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की मदद से काम करता है. यह सिस्टम गियर बदलते समय क्लच को अपने आप ऑपरेट करता है. खास बात यह है कि बाइक के रुकने या दोबारा चलने के दौरान भी यह सिस्टम एक्टिव रहता है, जिससे ट्रैफिक में राइडिंग काफी आसान हो सकती है. हालांकि अगर राइडर चाहे, तो वह ट्रैडिशनल तरीके से क्लच लीवर और गियर पैडल का इस्तेमाल करके मैन्युअल गियर शिफ्टिंग भी कर सकता है.

E-Clutch सिस्टम जुड़ने के बाद बाइक का वजन लगभग 3 किलोग्राम बढ़ गया है और अब इसका कुल वजन 199kg हो गया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Honda NX500 में पहले की तरह 471cc का ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,500rpm पर 47hp की पावर और 6500rpm पर 43Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, लेकिन अब इसमें नया E-Clutch सिस्टम भी जोड़ा गया है, जिससे बिना क्लच दबाए भी गियर शिफ्ट करना आसान हो जाता है.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप

एडवेंचर टूरिंग को ध्यान में रखते हुए बाइक के फ्रंट में USD फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.

इसके अलावा बाइक में 19-इंच फ्रंट अलॉय व्हील और 17-इंच रियर अलॉय व्हील मिलते हैं.

ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ट्विन 296mm डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो Nissin कैलिपर्स के साथ आते हैं. वहीं पीछे 240mm का सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है. बाइक में ड्यूल-चैनल ABS भी दिया गया है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Honda NX500 में 5-इंच TFT डिस्प्ले और मजबूत स्विच गियर सेटअप मिलता है.

इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स की बात करें, तो इसमें Dual-Channel ABS और Switchable Traction Control दिया गया है.

हालांकि इसमें राइडिंग मोड्स या ज्यादा एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स नहीं दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें केबल-ऑपरेटेड थ्रॉटल का इस्तेमाल किया है.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield की बड़ी तैयारी, 440cc से 750cc तक नई बाइक्स से मचेगी हलचल

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola