डेली ऑफिस वालों के लिए Honda की ये 3 बाइक हैं बेस्ट, मिलेंगे शानदार फीचर्स और दमदार माइलेज
Honda Unicorn 125 (Image Credit: Honda)
होंडा की तीन किफायती बाइक - Shine 100, Shine 100 DX और Unicorn - आपके रोजाना के ऑफिस आने-जाने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. ये दमदार माइलेज, शानदार फीचर्स और अट्रैक्टिव स्टाइल के साथ आती हैं.
डेली ऑफिस आने-जाने के लिए होंडा की एक सस्ती बाइक खरीदना चाह रहे हैं, तो ये 3 आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती है. इस सूची में Shine 100, Shine 100 DX और Unicorn का नाम रखा है. यदि आप दमदार माइलेज के साथ-साथ अच्छे फीचर्स वाली बाइक की खोज कर रहे हैं, तो इन तीनों में से कोई एक आपको बढ़िया रिजल्ट दे सकती है. आइए इनकी कीमत, माइलेज, सेफ्टी, फीचर्स, इंजन और स्टाइल के बारे में हम आपको जानकारी देते हैं.
Honda Shine 100
होंडा कंपनी की सबसे पॉपुलर बाइकों की लिस्ट में Honda Shine 100 का नाम आता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 65,642 रुपए है, जो आपके बजट में फिट हो सकती है. इसमें आपको 98.98 सीसी, 4 स्ट्रोक SI इंजन मिलेगा, जो 7500 rpm पर 5.43 kW मैक्स पावर और 5000 rpm पर 5.08 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 4 गियरबॉक्स के साथ आती है. फ्रंट और रियर दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक लगाया गया है. इसमें eSP टेक्नोलॉजी फिट है, जिससे माइलेज इंप्रूव करता है. इसके अलावा PGM-FI फ्यूल इंजेक्शन, अपीलिंग फ्रंट कॉल, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, स्टाइलिश ग्राफिक्स डिजाइन हैं. सेफ्टी के तौर पर इसमें ड्यूरेबल डाइमंड फ्रेम, साइड स्टैन्ड इंजन इन्हिबिटर और स्ट्रॉंग ग्रैब जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसका ARAI-Certified माइलेज 65-70 kmpl है.
Honda Shine 100 DX
होंडा शाइन 100 डीएक्स की स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 72,146 रुपए है. इसमें 98.98 सीसी, 4 स्ट्रोक SI इंजन मिलता है, जो 7500 rpm पर 5.43 kW मैक्स पावर और 5000 rpm पर 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 4 गियरबॉक्स के साथ आती है. आगे और पीछे दोनों व्हील्स में ड्रम ब्रेक लगाया गया है. हेडलैम्प के तौर पर हैलोजन बल्ब डीसी मिलेगा. इसके अलावा CBS विद एक्वालाइजर, वाइड पेट्रोल टैंक, स्ट्राइकिंग ग्राफिक्स,एयरोडायनेमिक फ्रंट कॉल, स्टायलिश क्रोम और टेल लैंप इसके डिजाइन में चार चांद लगाते हैं. इसमें आपको डिजिटल मीटर लगाया गया है, जो आपके राइडिंग एक्सपिरियंस को शानदार बनाता है. इसका औसत माइलेज 65 kmpl है.
Honda CB 125 Unicorn
आपके रोजाना ऑफिस अप-डाउन को Honda CB 125 Unicorn रोमांचक बना सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.14 लाख रुपए है. यदि आप थोड़ा एक्स्ट्रा पैसा लगाकर एक स्पोर्टी लुक चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट चॉइस होगा. इसमें LCD डिजिटल पैनल, LED हैंडलैंप, प्रीमियम फ्रंट कॉल, 3D विंग मार्क और सिग्नेचर टेललैंप इसके डिजाइन को अलग बनाती है. कंफर्ट के मामले में यह बाइक जबरदस्त है. इसका लार्ज एंड कंफर्टेबल सीट और मोनोशॉक सस्पेंशन बेहतर राइडिंग अनुभव देता है. हाई ग्राउन्ड क्लियरेंस, साइड स्टैंड इंजन कटऑफ और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) सेफ्टी का दावा करता है.इसके अलावा 162.71 सीसी, 4 स्ट्रोक SI, BS-VI इंजन मिलेगा, जो 9.7 kW मैक्स पावर और 14.8 nm टॉर्क जेनरेट करेगा. यह बाइक 50 kmpl का माइलेज दे सकता है.
ये भी पढ़ें: पेट्रोल और CNG दोनों पर चलती है ये बाइक, 102km तक की माइलेज का दावा, जानें खूबियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









