पेट्रोल और CNG दोनों पर चलती है ये बाइक, 102km तक की माइलेज का दावा, जानें खूबियां

Updated:
विज्ञापन
Bajaj Freedom 125 (Photo: Bajaj Auto)

Bajaj Freedom 125 (Photo: Bajaj Auto)

Bajaj Freedom 125 उन लोगों के लिए एक किफायती ऑप्शन है जो रोजाना कम खर्च में ट्रेवल करना चाहते हैं. यह ड्यूल-फ्यूल टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इसमें कई जरूरी फीचर्स और सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है. आइए डिटेल में इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

अगर पेट्रोल का खर्च आपकी जेब पर भारी पड़ रहा है और इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना महंगा लग रहा है, तो Bajaj Freedom 125 पर आपको एक नजर जरूर डालनी चाहिए. यह बाइक CNG से चलती है, इसलिए इसे चलाने का खर्च पेट्रोल वाली बाइक के मुकाबले काफी कम आता है. यानी रोज आने-जाने में कम पैसे खर्च होंगे और अच्छी बचत भी होगी. आइए इस बाइक के बारे में डिटेल में जानते हैं.

वेरिएंट्स, कीमत और माइलेज

कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. पहला NG04 Drum (91,566 रुपये), दूसरा NG04 Drum LED (1,04,117 रुपये) और तीसरा NG04 Disc LED (1,11,604 रुपये). माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड में यह बाइक 65 kmpl तक का दावा करती है. वहीं CNG पर 1 kg गैस में 102 km तक चलने का दावा किया गया है.

रोजमर्रा के काम आने वाले फीचर्स

सबसे खास बात इसका हैंडलबार पर दिया गया स्विच है. इसकी मदद से आप चलते-चलते ही CNG और पेट्रोल के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं. ध्यान रहे कि इसमें सिर्फ 2 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है. बाइक के मिड और टॉप वेरिएंट में फुली डिजिटल ब्लूटूथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. यह कॉलर आईडी के साथ कॉल अलर्ट, मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन और फोन की बैटरी स्टेटस जैसी डिटेल्स भी दिखाता है. इन्हीं वेरिएंट्स में LED हेडलाइट, गियर पोजिशन इंडिकेटर, क्लॉक और ड्यूल ट्रिप मीटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

बेस वेरिएंट में एक सिंपल लेकिन काम का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है. इसमें स्पीडोमीटर, फ्यूल मोड, CNG फ्यूल गेज, ओडोमीटर और जरूरी इंडिकेटर लाइट्स दिखाई देती हैं. इसके अलावा, सभी वेरिएंट्स में Idle Stop-Start फीचर दिया गया है. जैसे ही बाइक कुछ देर तक आइडल रहती है, इंजन अपने आप बंद हो जाता है और क्लच दबाते ही दोबारा तुरंत स्टार्ट हो जाता है.

सेफ्टी फीचर्स

कंपनी ने CNG सिलेंडर को मजबूत Trellis Frame के अंदर फिट किया है, जो किसी एक्सीडेंट के सिचुएशन में उसे एक्स्ट्रा सेफ्टी देने के साथ-साथ बाइक की स्ट्रक्चरल मजबूती भी बढ़ाता है. इतना ही नहीं, इस CNG सिलेंडर को PESO (Petroleum & Explosives Safety Organization) की मंजूरी भी मिली है. बाइक के सभी वेरिएंट्स में सिर्फ CBS (Combined Braking System) ही मिलता है. टॉप-एंड फ्रंट डिस्क वेरिएंट में अगर सिंगल-चैनल ABS भी दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: Komaki के 2 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 4 घंटे में चार्ज होकर देंगे 150km की रेंज


विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola