₹90000 के अंदर दमदार स्कूटर की है तलाश? ये 5 बन सकता है बेस्ट चॉइस

Updated:
विज्ञापन
Honda Activa (Image Credit: Honda)

Honda Activa (Image Credit: Honda)

अगर आप 90 हजार रुपये से कम कीमत में एक भरोसेमंद और दमदार स्कूटर की तलाश में हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए है. हम आपको ऐसे टॉप 5 स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों का क्रेज काफी अधिक बढ़ गया है. खासकर महिलाओं के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन भी है. रोजाना ऑफिस आने-जाने या अन्य कामों के लिए स्कूटी का इस्तेमाल करना आसान होता है, क्योंकि इसमें गियर का लफड़ा नहीं रहता. कई कंपनियां सस्ते दामों पर भी बढ़िया स्कूटर ऑफर करती हैं. ऐसे में यदि आपको भी एक ऐसे स्कूटर की तलाश है, जिसकी कीमत 90 हजार रुपए से कम हो, दमदार हो और उसकी लाइफ अच्छी रहे, तो यहां हम आपको टॉप-5 स्कूटरों के बारे में जानकारी देंगे. सभी की कीमत, फीचर्स और खासियत भी बताएंगे.

Honda Activa 110 STD

होंडा की एक्टिवा इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में धूम मचा रही है. कंपनी Honda Activa 110 STD की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 75,958 (दिल्ली) है. यह स्कूटर रोजाना इस्तेमाल के लिए शानदार है, क्योंकि टेक्नॉलजी का भरपूर इस्तेमाल इसमें किया गया है. इसमें स्मार्ट की, TFT स्क्रीन डिस्प्ले, होंडा रोड सिंक, PGM-FI फ्यूल इंजेक्शन, साइलेंट स्टार्ट (ACG), LED हैंडलैंप, सिग्नेचर LED पोजीशन लैंप और मल्टी फंक्शन स्विच यूनिट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें 109.51 सिसी, 4 स्ट्रोक, SI इंजन मिलता है, जो 5.99 kW आउटपुट और 9.05 nm टॉर्क जेनरेट करता है.फ्यूल टैंक कैपिसिटी 5.1 लीटर है.

TVS Jupiter 

टीवीएस कंपनी की जुपिटर ने भी ग्राहकों को अपना दीवाना बना रखा है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 73,975 रुपए है. सेफ्टी, स्पेस, कनेक्टेड, स्टाइल, माइलेज, कम्फर्ट, कंविनियंश और परफॉर्मेंस के मामले में लाजवाब है. TVS Jupiter (drum) में आपको 113.3 सिसी, सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन मिलेंगे, जो 5.9 kW मैक्स पावर और 9.2 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा LED हैंडलैंप और टेललैंप लगे हैं.

Hero Pleasure Plus XTECH

आपके लिए हीरो कंपनी से भी एक ऑप्शन इस सूची में मिलता है. यदि आप इस ब्रांड को पसंद करते हैं, तो Hero Pleasure Plus XTECH आपके लिए सस्ता में अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 69,766 रुपए है. इसमें फ्यूल सेविंग टेक्नोलॉजी, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, फुली डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डुअल टोन (इनर पैनल) जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा 110.09सीसी 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 8bhp पावर और 8.70 nm टॉर्क जेनरेट करता है.

Hond Dio 110

होंडा कंपनी की डिओ 110 को भी अपनी चॉइस बना सकते हैं. इमैन TFT मीटर, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम, साइलेंट स्टार्ट (ACG), स्टायलिश मफलर प्रोटेक्टर, अलॉय व्हील्स, पोजीशन लैंप, LED हैंडलैंप, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, पासींग स्विच और स्प्लीट ग्रैबरेल जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा इसमें 4 स्ट्रोक SI इंजन मिलेगा, जो 5.85 kW मैक्स पावर और 9.03 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 70,684 रुपए है.

Suzuki Access 125

यदि आप सुजुकी कंपनी का स्कूटर खोज रहे हैं, तो Suzuki Access 125 आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है. इसमें 4 स्ट्रोक, 1 सिलेंडर इंजन मिलता है. इसमें आपको डिजिटल कलर्ड TFT क्लस्टर, फ्रंट लॉक ऑपरेटेड एकस्टर्नल फ्यूल लीड और LED टेललैंप मिलेंगे. TFT डिजिटल कंसोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी मिलेगा. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 77,000 रुपए है.

ये भी पढ़ें: EV Scooter Buying Guide 2026: बजट, रेंज और भरोसे पर चुनें अपना बेस्ट मॉडल; यहां देखें टॉप ऑप्शंस

Image


विज्ञापन
Shivansh Shekhar

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola