नई Bajaj Pulsar 125 अपने पुराने मॉडल से कितनी अलग है? जानें क्या-क्या हुए बदलाव

Updated:
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125 New vs Old Comparison (Pic: Bajaj)

देश में नई Bajaj Pulsar 125 को लॉन्च कर दिया गया है. यह पॉपुलर बाइक अपने पुराने मॉडल से कितनी अलग है? इस आर्टिकल में जानिए इंजन, चेसिस, सस्पेंशन, और फीचर्स में हुए बदलावों का पूरा कंपैरिजन.

विज्ञापन

देश में N125 के बंद होने के बाद, पल्सर 125 (Bajaj Pulsar 125) ने फिर से सबसे किफायती पल्सर मॉडल के रूप में ध्यान खींचा है और बजाज ने इसे पूरी तरह से नया बना दिया है. इंजन, फ्रेम और सस्पेंशन में कुछ बड़े बदलाव साफ देखने को मिलते हैं. हालांकि, पहले के दो वेरिएंट्स के मुकाबले अब चार वेरिएंट्स आने से नई पल्सर 125 पुरानी से कितनी अलग है? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125 New vs Old: इंजन

नई पल्सर 150 की तरह ही, नई पल्सर 125 का इंजन पहली नजर में पुराने जैसा दिखता है, लेकिन ऐसा नहीं है. नए इंजन के पावर में मामूली बढ़ोतरी हुई है और बजाज ने पहले जितने rpm पर ही थोड़ा ज्यादा पावर और टॉर्क निकाला है. बजाज का दावा है कि 3,000rpm से ही 80 परसेंट टॉर्क मिलने लगता है. कागज पर यह बदलाव भले ही छोटा लगे, लेकिन शहर में आसानी से चलाने के हिसाब से यह काफी अच्छा है.

नई पल्सर 150 के ऑयल-कूल्ड इंजन मिला, लेकिन 125 में एयर-कूल्ड इंजन ही दिया गया है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, लेकिन बजाज का दावा है कि कम स्पीड में बेहतर कंट्रोल के लिए गियरबॉक्स को अपग्रेड किया गया है. इसका पावर-टू-वेट रेशियो और पिकअप पहले से बेहतर बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि टेस्ट राइड के बाद ही हो पाएगी.

Bajaj Pulsar 125 New vs Old: चेसिस, हेडलाइट और सस्पेंशन

नए बदलावों के तहत बजाज ने नई पल्सर 125 का चेसिस और सस्पेंशन सेटअप बदल दिया है. पुराने डुअल-क्रैडल फ्रेम की जगह अब आसान सिंगल-क्रैडल या डायमंड फ्रेम दिया गया है, जिसमें इंजन स्ट्रेस्ड मेम्बर की तरह काम करता है. बजाज का कहना है कि इससे बाइक को बेहतर मजबूती, राइडिंग कंट्रोल और स्टेबिलिटी मिलती है.

सामने का फोर्क टेलीस्कोपिक ही है, लेकिन नई पल्सर 125 में इसकी मोटाई 1mm बढाकर 31mm कर दी गई है, हालांकि ट्रैवल 10mm घटाकर 125mm किया गया है. वहीं पीछे के सस्पेंशन में सुधार करते हुए पुराने ट्विन-शॉक की जगह नया मोनोशॉक दिया गया है और ट्रैवल 8mm बढाकर 110mm कर दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इस नए मोनोशॉक से कॉर्नरिंग और सीधी सडक पर स्टेबिलिटी बेहतर होगी.

ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar 150 New vs Old: पुराने मॉडल से नई बजाज प्लसर 150 कितनी अलग है? देखें कंपैरिजन

लाइटिंग सेटअप में भी हल्का बदलाव हुआ है. हेडलाइट और टेल-लाइट पहले की तरह LED ही हैं, लेकिन फेयरिंग की डिजाइन में थोडा बदलाव किया गया है. चार वेरिएंट्स में से LED इंडिकेटर और हैजार्ड लाइट्स सिर्फ टॉप तीन वेरिएंट्स में मिलते हैं, जबकि बेली पैन सिर्फ सबसे महंगे टॉप वेरिएंट में स्टैंडर्ड आता है.

Bajaj Pulsar 125 New vs Old: टायर्स और ब्रेक्स

नई पल्सर 125 में टायरों का साइज पहले जैसा ही है, लेकिन बजाज ने टॉप तीन वेरिएंट्स में आगे के डिस्क ब्रेक का साइज बढ़ा दिया है. इसमें ABS नहीं मिलता है, उसकी जगह कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) स्टैंडर्ड दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Bajaj ने लॉन्च की नई Pulsar 125, 5-इंच TFT, मोनोशॉक और 3 राइडिंग मोड जैसे फीचर्स से हुई लैस, जानें कीमत

Bajaj Pulsar 125 New vs Old: फीचर्स

फीचर्स के मामले में सबसे बडा बदलाव इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. बेस वेरिएंट में 5-इंच का LCD क्लस्टर और मिड व टॉप वेरिएंट्स में 5-इंच का TFT क्लस्टर दिया गया है. स्टैंडर्ड ब्लूटूथ की वजह से चारों वेरिएंट्स में म्यूजिक कंट्रोल, कॉल और SMS अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, हालांकि Wi-Fi सिर्फ टॉप वेरिएंट में दिया गया है. Wi-Fi की मदद से सिर्फ टॉप वेरिएंट में गूगल मैप्स नेविगेशन मिलता है, जबकि बाकी में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है.

इसके TFT क्लस्टर में लाइसेंस और RC जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट सेव किए जा सकते हैं. फोन चार्ज करने के लिए पुराना USB टाइप-A हटाकर नया USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है, हालांकि बेस वेरिएंट में इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे. तीनों राइड मोड्स (रोड, रेन, स्पोर्ट्स) सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा शहर के ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए क्रॉल टेक और साइलेंट स्टार्ट (ISG) का फीचर भी दिया गया है. ISG फीचर टॉप तीन वेरिएंट्स में मिलता है जो बिना आवाज के बाइक स्टार्ट करता है और ट्रैफिक में फ्यूल बचाने में मदद करता है.

Bajaj Pulsar 125 New vs Old: कीमत

इन नए बदलावों और फीचर्स के साथ नई पल्सर 125 के बेस वेरिएंट की कीमत 92,900 रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 1.04 लाख रुपये तक जाती है. यह पुराने मॉडल की कीमत से काफी ज्यादा है. नई पल्सर 125 लगभग हर मामले में आगे बढ़ी है, लेकिन बढ़ी हुई कीमत कितनी सही है, इसका पता टेस्ट राइड लेने के बाद ही चलेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola