फुल चार्ज-फुल टैंक में 1100km रेंज, 80 से ज्यादा फीचर्स... MG Hector Tomahawk PHEV भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

Updated:
विज्ञापन

MG Hector Tomahawk PHEV (Pic: Instagram/mgmotorin)

MG Motor India ने नई Hector Tomahawk PHEV लॉन्च की है, जो भारत की पहली मेनस्ट्रीम प्लग-इन हाइब्रिड SUV है. यह ₹25.70 लाख से शुरू होती है और 115 किमी से अधिक की इलेक्ट्रिक रेंज का दावा करती है.

विज्ञापन

JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी इस नई SUV के ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट के साथ हेक्टर टोमाहॉक PHEV (Hector Tomahawk PHEV) को 25.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह भारत की पहली मेनस्ट्रीम प्लग-इन हाइब्रिड SUV बन गई है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड़ पर 115 किमी से ज्यादा की रेंज देती है और इसका कुल माइलेज 40 किमी प्रति लीटर से अधिक है. MG का यह भी दावा है कि फुल टैंक फ्यूल और पूरी तरह चार्ज बैटरी के साथ टोमाहॉक PHEV 1100 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है.

विज्ञापन

MG Hector Towahawk: कीमत 

टोमाहॉक PHEV कंपनी के BaaS (बैटरी एज़ अ सर्विस) प्रोग्राम के तहत भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 21.79 लाख रुपये है और बैटरी किराए के रूप में 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर अलग से लिए जाएंगे. टोमाहॉक PHEV की बुकिंग आज से शुरू हो गई है और इसकी डिलीवरी इस साल नवंबर से शुरू होगी.

MG Hector Towahawk: डायमेंशन 

डायमेंशनMG Hector Tomahawk PHEVMahindra XUV 7XOTata Safari
लंबाई4,745mm4,695mm4,668mm
चौड़ाई1,850mm
ऊंचाई1,770mm
व्हीलबेस2,810mm
सीटिंग कैपेसिटी7-सीटर

7-सीटर ऑप्शन में उपलब्ध हेक्टर टोमाहॉक PHEV का मुकाबला महिंद्रा XUV 7XO और टाटा सफारी जैसी गाड़ियों से है. इसके साइज की बात करें तो हेक्टर टोमाहॉक PHEV की लंबाई 4745mm और व्हीलबेस 2810mm है, जो XUV 7XO (4695mm लंबाई) और सफारी (4668mm लंबाई) दोनों से ज्यादा है. वहीं इसकी चौड़ाई 1850mm और ऊंचाई 1770mm है.

ये भी पढ़ें: 517km की रेंज, 7-सीटर भी... MG ने उतारी नई Tomahawk EV, कीमत 19.49 लाख रुपये से शुरू

MG Hector Towahawk: डिजाइन 

MG हेक्टर टोमाहॉक प्लग-इन हाइब्रिड का डिजाइन BEV मॉडल से थोडा अलग है. हालांकि सभी पुर्जे एक जैसे हैं, लेकिन PHEV मॉडल के फ्रंट में चमकदार ग्रिल मिलती है जो इंजन तक हवा पहुंचने में मदद करती है. वहीं पीछे की तरफ लपेटने वाले आयताकार टेललाइट्स दिए गए हैं. 

MG Hector Towahawk: इंटीरियर और फीचर्स

हेक्टर टोमाहॉक EV में 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 8.8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जर, और एसी व ऑडियो कंट्रोल के लिए जेस्चर कंट्रोल मिलते हैं. MG का i-SMART कनेक्टेड सिस्टम 80 से ज्यादा फीचर्स देता है और 30 से ज्यादा हिंग्लिश वॉयस कमांड समझता है.

ये भी पढ़ें: Alto की साइज जितनी Suzuki ने पेश की 310km रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स भी हैं खास

MG Hector Towahawk: कलर ऑप्शन

कलर कैटेगरीकलर ऑप्शन
सिंगल-टोनपर्ल व्हाइट
सिंगल-टोनस्टारी ब्लैक
सिंगल-टोनअरोरा सिल्वर
सिंगल-टोनसेलाडॉन ब्लू
सिंगल-टोनफिरोजा ग्रीन
सिंगल-टोनशैडो गोल्ड
डुअल-टोनफिरोजा ग्रीन + व्हाइट
डुअल-टोनसेलाडॉन ब्लू + व्हाइट

यह गाडी पर्ल व्हाइट, स्टारी ब्लैक, अरोरा सिल्वर, सेलाडॉन ब्लू, फिरोजा ग्रीन और शैडो गोल्ड जैसे रंगों के अलावा फिरोजा ग्रीन के साथ व्हाइट और सेलाडॉन ब्लू के साथ व्हाइट जैसे दो डुअल-टोन कॉम्बिनेशन में आती है.

MG Hector Towahawk: फीचर्स

फीचर कैटेगरीसुविधाएं
सनरूफपैनोरमिक सनरूफ
सीट्सहवादार फ्रंट सीटें
लाइटिंग256-कलर एम्बिएंट लाइटिंग
ऑडियो10-स्पीकर Infinity साउंड सिस्टम
टेलगेटपावर टेलगेट
रियर विंडोसन शेड
ड्राइवर सीटमेमोरी और ऑटो-रिट्रैक्ट फीचर
केबिन मोड्सनैप, कैंप, एनर्जाइज, प्रो पेट, वैलेट और क्वाइट मोड

अन्य सुविधाओं में पैनोरमिक सनरूफ, हवादार आगे की सीटें, 256-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 10-स्पीकर इन्फिनिटी साउंड सिस्टम, पावर टेलगेट, पीछे की खिडकियों के लिए सन शेड और मेमोरी व ऑटो-रिट्रैक्ट फीचर वाली ड्राइवर सीट शामिल है. केबिन में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से माहौल बनाने के लिए नैप, कैंप, एनर्जाइज, प्रो पेट, वैलेट और क्वाइट जैसे कई मोड दिए गए हैं.

MG Hector Towahawk: इंजन और रेंज

स्पेसिफिकेशनMG Hector Tomahawk PHEV
पेट्रोल इंजन1.5-लीटर
ट्रांसमिशनडेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन (DHT)
बैटरी पैक20.5kWh
इलेक्ट्रिक रेंज115km से ज्यादा
कुल रेंज1,100km (फुल चार्ज + फुल टैंक)
इलेक्ट्रिक मोटर148kW
ड्राइविंग मोडइलेक्ट्रिक मोड समेत हाइब्रिड ड्राइविंग

MG हेक्टर टोमाहॉक में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन, एक डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन (DHT) और 20.5 kWh की बैटरी मिलती है, जो सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर 115 किमी से ज्यादा की रेंज देती है. वहीं फुल चार्ज और फुल टैंक पर इसकी कुल रेंज 1100 किमी होने का दावा किया गया है. इस सिस्टम को 148 kW की इलेक्ट्रिक मोटर का सपोर्ट मिलता है. इसकी मदद से यह गाडी करीब 9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड लेती है.

यह कार अलग-अलग जरूरतों के लिए प्योर इलेक्ट्रिक ड्राइव, सीरीज हाइब्रिड ड्राइव, पैरेलल हाइब्रिड ड्राइव और इंजन डायरेक्ट ड्राइव जैसे ऑप्शन देती है.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola