Jio Happy New Year Offer: रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर, Rs 2023 में 630GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Dec 2022 3:30 PM

विज्ञापन

Mukesh Ambani की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने Happy New Year 2023 Offer 2023 रुपये वाला (Rupees 2023 Jio Plan) नया प्लान पेश किया है. हैप्पी न्यू ईयर 2023 ऑफर के अलावा जियो ने अपने 2999 रुपये वाले वर्तमान पैक को भी अपडेट किया है और इसमें ग्राहकों को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ऑफर किये जा रहे हैं.

विज्ञापन

Reliance Jio Happy New Year 2023 Offer: नये साल (Happy New Year 2023) के मौके पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों (Jio Users) के लिए नया रीचार्ज प्लान उतार दिया है. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 2023 (Happy New Year 2023 Offer) के तहत 2023 रुपये वाला (Rupees 2023 Jio Plan) नया प्लान पेश किया है. हैप्पी न्यू ईयर 2023 ऑफर के अलावा, जियो ने अपने 2999 रुपये वाले वर्तमान पैक को भी अपडेट किया है और इसमें ग्राहकों को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ऑफर किये जा रहे हैं.

Rupees 2023 Jio Plan

2023 रुपये वाला जियो प्लान

जियो के इस नये प्लान की वैलिडिटी 252 दिन यानी लगभग 9 महीने है. रिलायंस जियो के 2023 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5 जीबी डेटा मिलेगा. इस तरह, ग्राहक इस प्लान में कुल 630 जीबी डेटा का फायदा ले सकते हैं. डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है. 2023 रुपये वाले जियो के नये प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा भी मिलती है.

Also Read: JIO ने लॉन्च किया 90 दिन का मस्त Plan! रोजाना 2GB डेटा के साथ मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स Jio Plan Extra Validity

23 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

जियो का यह नया रीचार्ज प्लान 23 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को 75 जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिल रहा है. जियो ग्राहक नये रीचार्ज प्लान में हर दिन 100 एसएमएस का भी फायदा ले सकते हैं. जियो का यह प्लान जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी जैसे जियो ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है. जियो के प्लान में मिलनेवाला अतिरिक्त 75 जीबी डेटा और 23 दिन की वैलिडिटी रीचार्ज खत्म होने के दिन से लाइव हो जाएगी.

undefined
Rupees 2999 Jio Plan

2999 रुपये वाला जियो प्लान

रिलायंस जियो के 2999 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ 2.5 जीबी डेटा हर दिन ऑफर किया जाता है. इस प्लान में डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है. इस तरह जियो ग्राहकों को कुल 912.5GB डेटा मिलता है. रिलायंस जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और डेटा के साथ 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं. 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आनेवाले जियो के इस प्लान में जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो क्लाउड जैसे जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Also Read: Reliance Jio का नया धमाकेदार प्लान, सिर्फ एक रिचार्ज में पाएं 252 दिनों की वैलिडिटी और डेली 2.5GB डेटा
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola