गजब ! शियोमी ने अमेजन पर महज चार मिनट में रेडमी के 2.5 लाख से अधिक हैंडसेट
चेन्नई : आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चार मिनट में कोई इतना अधिक कारोबार भी कर सकता है? लेकिन यह सच्चाई है कि चीन की मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी शियोमी ने महज चार मिनट में ही अपने उत्पाद रेडमी के करीब 2.5 लाख हैंडसेट बेच डाले. जी हां, चीन की इस कंपनी ने […]
चेन्नई : आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चार मिनट में कोई इतना अधिक कारोबार भी कर सकता है? लेकिन यह सच्चाई है कि चीन की मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी शियोमी ने महज चार मिनट में ही अपने उत्पाद रेडमी के करीब 2.5 लाख हैंडसेट बेच डाले. जी हां, चीन की इस कंपनी ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के साथ मिलकर मोबाइल बाजार में एक कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है.
इस बात की घोषणा करते हुए चीन की मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी शियोमी ने कहा है कि उसने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के जरिये अपने नये मॉडल रेडमी 4ए की 2.50 लाख हैंडसेट को महज चार मिनट में बेच दिये. शियोमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि चार मिनट में 2,50,000 से अधिक हैंडसेट बिक गये. उन्होंने कहा कि रेडमी4ए : 2,50,000 से अधिक हैंडसेट चार मिनट में बिके. अमेजन पर प्रति मिनट 50 लाख हिट हुए. इसका जवाब देते हुए नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि शियोमी का भविष्य चीन के बजाये भारत में अधिक सुरक्षित है. 4जी से लैस रेडमी 4ए सकी कीमत 5,999 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










