ब्लैकबेरी ने लॉन्च किया एंड्रायड स्मार्टफोन, कीमत 62,990 रुपये
नयी दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी ब्लैकबेरी ने अपना पहला एंड्रायड आधारित फोन ‘प्राइव’ आज भारत में पेश किया. इसकी कीमत 62,990 रुपये है. ब्लैकबेरी इंडिया के प्रबंध निदेशक यू नरेंद्र नायक ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘यह केवल अन्य एंड्रायड फोन नहीं है. प्राइव ब्लैकबेरी की प्रमुख पेशकश है. इसमें हमारे उत्पादकता व सुरक्षा संंबंधी फीचर और […]
नयी दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी ब्लैकबेरी ने अपना पहला एंड्रायड आधारित फोन ‘प्राइव’ आज भारत में पेश किया. इसकी कीमत 62,990 रुपये है. ब्लैकबेरी इंडिया के प्रबंध निदेशक यू नरेंद्र नायक ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘यह केवल अन्य एंड्रायड फोन नहीं है. प्राइव ब्लैकबेरी की प्रमुख पेशकश है. इसमें हमारे उत्पादकता व सुरक्षा संंबंधी फीचर और एंड्रायड का खुलापन है.’ उल्लेखनीय है कि ब्लैकबेरी बाजार में अपनी कमजोर पड़ती पकड़ को बनाए रखने की कोशिश कर रही है और एंड्रायड आधारित स्मार्टफोन लाने को इस दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










