मोटोरोला ने "मोटो जी जेन 3" व "मोटो जी टर्बो" का दाम घटाया

नयी दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने आज अपनी थर्ड जेनरेशन के हैंडसेट मोटो जी का दाम 16.6 प्रतिशत घटाकर 9,999 रुपये करने की घोषणा की. भारत में यह उपकरण पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था. इसके 8 जीबी मेमोरी तथा 1 जीबी रैम के संस्करण का दाम 11,999 रुपये तथा 16 जीबी मेमोरी […]
नयी दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने आज अपनी थर्ड जेनरेशन के हैंडसेट मोटो जी का दाम 16.6 प्रतिशत घटाकर 9,999 रुपये करने की घोषणा की. भारत में यह उपकरण पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था. इसके 8 जीबी मेमोरी तथा 1 जीबी रैम के संस्करण का दाम 11,999 रुपये तथा 16 जीबी मेमोरी तथा 2जीबी रैम संस्करण का दाम 12,999 रुपये रखा गया था.अब 16 जीबी का संस्करण 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा. मोटोरोला ने मोटो जी टर्बो संस्करण का दाम भी 14 प्रतिशत घटाकर 12,499 रुपये कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




