ePaper

सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी एस-5 मिनी

Updated at : 09 Sep 2014 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी एस-5 मिनी

नयी दिल्ली : कोरियाई मोबाइल फोन कंपनी सैमसंग ने अपने एस-5 स्मार्टफोन श्रृंखला में अगला फोन गैलेक्सी एस-5 मिनी आज पेश किया जिसकी कीमत 26,499 रुपये है. यह हैंडसेट कल से इ-कामर्स पोर्टल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. इस फोन में जल व धूल रोधी प्रणाली और दिल की धडकन पर नजर रखने जैसी खूबियां हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोरियाई मोबाइल फोन कंपनी सैमसंग ने अपने एस-5 स्मार्टफोन श्रृंखला में अगला फोन गैलेक्सी एस-5 मिनी आज पेश किया जिसकी कीमत 26,499 रुपये है. यह हैंडसेट कल से इ-कामर्स पोर्टल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा.

इस फोन में जल व धूल रोधी प्रणाली और दिल की धडकन पर नजर रखने जैसी खूबियां हैं. सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन, मोबाइल व आइटी) आसिम वारसी ने कहा, ‘गैलेक्सी एस-5 मिनी निष्पादन और शक्ति का जबरदस्त मेल है और यह फोन जीवन समृद्ध करने के साथ ही जिंदगी आसान बना देगा.’

इस फोन में 4.5 इंच का एचडी सुपर एमोल्ड स्क्रीन है और हैंडसेट में 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाड प्रोसेसर, 1.5जीबी रैम व 16जीबी आरओएम लगा है जिसे 64 जीबी तक बढाया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola