Piracy के खिलाफ Action में Google, की यह कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2018 4:31 PM
सैन फ्रांसिस्को: बहुचर्चित कंपनी गूगल ने बुधवार को कहा कि वह इंटरनेट यूजर्स को वैध तरीके से गीत, फिल्में और App प्राप्त करने में मदद करने में जुटा हुआ है. साथ ही वह चुरायी हुई डिजिटल सामग्री वाली वेबसाइटों के राजस्व पर लगाम कसने की तैयारी में है. गूगल द्वारा जारी 64पेज की रिपोर्ट में […]
सैन फ्रांसिस्को: बहुचर्चित कंपनी गूगल ने बुधवार को कहा कि वह इंटरनेट यूजर्स को वैध तरीके से गीत, फिल्में और App प्राप्त करने में मदद करने में जुटा हुआ है. साथ ही वह चुरायी हुई डिजिटल सामग्री वाली वेबसाइटों के राजस्व पर लगाम कसने की तैयारी में है.
गूगल द्वारा जारी 64पेज की रिपोर्ट में पाइरेसी के खिलाफ जंग में प्रगति का दावा किया गया है. हालांकि, गूगल ने कहा कि ‘एड-ऑन’ साॅफ्टवेयर के रूप में नयी चुनौती मौजूद है, जो गैरकानूनी रूप से कॉपीराइट वाली सामग्री दिखाने के लिए कोडी बाक्स जैसे वैध ‘ओपन सोर्स मीडिया प्लेयर्स’ पर ‘इंस्टॉल’ हो सकते हैं.
गूगल ने रिपोर्ट में कहा, ‘कोडी बॉक्स जैसे ओपन सोर्स मीडिया प्लेयर्स पर अवैध स्ट्रीमिंग से लड़ना पाइरेसी के खिलाफ जंग में संतुलित रुख के महत्व और चुनौती दोनों को दिखाता है.’
रिपोर्ट में कहा गया कि पाइरेटों ने कॉपीराइट वाली सामग्री तक पहुंचने के लिए कोडी बाॅक्स के लिए ‘एड-ऑन’ बनाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










