iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, इस दिन से मिलेगा iOS 12 अपडेट...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2018 7:23 PM
नयी दिल्ली : प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एेपल ने आईफोन के उन्नत मॉडल और स्मार्टवाच को बाजार में उतारने के ऐलान के साथ आईओएस 12 को 17 सितंबर से उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है. कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, आईओएस 12 के साथ नये फीचर आ […]
नयी दिल्ली : प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एेपल ने आईफोन के उन्नत मॉडल और स्मार्टवाच को बाजार में उतारने के ऐलान के साथ आईओएस 12 को 17 सितंबर से उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराने की भी घोषणा की है.
कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, आईओएस 12 के साथ नये फीचर आ रहे हैं. एेपल ने साथ ही लिखा है कि नये ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट 17 सितंबर से उपलब्ध होगा.
कंपनी के मुताबिक, नये ऑपरेटिंग सिस्टम में एेपल यूजर 70 प्रतिशत अधिक तेजी से स्वाइप के जरिये कैमरा खोल सकेंगे, पहले के मुकाबले अधिक तेजी से टाइप कर सकेंगे और एक से अधिक एेप पर काम कर सकेंगे.
यह अपडेट आईफोन 5एस और उसके बाद के सभी मॉडल, आईपैड मिनी 2 और उसके बाद के मॉडल एवं आईपॉड (छठी पीढ़ी) के लिए उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










