गयाजी में बाइक से 100 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर मौके से फरार, पुलिस जांच जारी
Published by : Vivek Singh Updated At : 08 Jun 2026 10:01 PM
बरामद बाइक और बोरी में देशी शराब
Gayaji News : गयाजी के टनकुप्पा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 लीटर देसी शराब बरामद की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में शराब की बड़ी खेप पहुंचाई जा रही है. इसके बाद मनमाधो क्षेत्र में छापेमारी की गई.
Gayaji News : (धर्मपाल सिंह) गयाजी के टनकुप्पा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 लीटर देसी शराब बरामद की है.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में शराब की बड़ी खेप पहुंचाई जा रही है. इसके बाद मनमाधो क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां से शराब बरामद की गई.
बाइक भी जब्त, तस्कर फरार
कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गया.
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
Also Read : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, 6 लोग गंभीर घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










