सीयूएसबी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, 100 से अधिक पौधों का हुआ रोपण

Updated:
विज्ञापन
पौधारोपण अभिनव अभियान में शामिल वीसी व अन्य  | Prabhat Khabar Network

पौधारोपण अभिनव अभियान में शामिल वीसी व अन्य | Prabhat Khabar Network

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 100 से अधिक पौधे रोपे गए. कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया.

विज्ञापन

"आज के युवाओं में समसामयिक विषयों के प्रति संवेदनशीलता और बोध जगाने के लिए पठन-पाठन के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न करना आवश्यक है. 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की प्राप्ति में पर्यावरण संरक्षण एक अहम पहलू है, जिसके लिए अधिक-से-अधिक पौधारोपण जरूरी है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है."

उक्त बातें दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने विश्वविद्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है, इसलिए विश्वविद्यालय परिवार को अधिकाधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी करना चाहिए.

'हरित परिसर – स्वच्छ परिसर – समृद्ध परिसर' थीम पर रोपे गए 100 से अधिक पौधे

जनसंपर्क पदाधिकारी मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि कुलपति प्रो. केएन सिंह के मार्गदर्शन में 'लाइफ' (LIFE - Lifestyle for Environment) अभियान के अंतर्गत 'हरित परिसर – स्वच्छ परिसर – समृद्ध परिसर' थीम पर पौधारोपण का आयोजन किया गया.

यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी के संयुक्त तत्वावधान में राजर्षि जनक केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसकी रूपरेखा डॉ. हेमंत कुमार सिंह ने तैयार की थी. इस दौरान सीयूएसबी परिसर में 100 से अधिक पौधे रोपे गए.

एनसीसी कैडेटों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका

एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रज्ञा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों और विद्यार्थियों ने पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया. रोटरी क्लब की ओर से 'एक पेड़ अपने नाम' पहल के तहत पौधों के साथ प्रतिभागियों की नाम पट्टिका (नेम प्लेट) भी लगाई गई.

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी की अध्यक्ष डॉ. महजबीन निशात अंजुम, सचिव अभिषेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आकाश जैन, परियोजना अध्यक्ष राजकुमार दुबे, ऋतु डालमिया व शिव अरुण डालमिया समेत 30 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे.

विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, कृषि अधिष्ठाता डॉ. ए.पी. सिंह, उप प्रॉक्टर डॉ. मंगलेश कुमार मंगलम, उप डीएसडब्ल्यू डॉ. विकल कुमार सिंह, मुख्य वार्डन डॉ. रेनू सहित कई शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. कार्यक्रम के बाद रोटरी सदस्यों ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर यहां के हरित व शैक्षणिक वातावरण की सराहना की.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन