यूसुफ पठान पर भड़कीं महुआ मोईत्रा, कहा- अमित शाह के बुलावे पर दिल्ली भागे? शर्म करो, थोड़ी हिम्मत दिखाओ
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 08 Jun 2026 9:11 PM
महुआ मोईत्रा और यूसुफ पठान.
Mahua Moitra Slams Yusuf Pathan TMC: टीएमसी के संसदीय दल में मची भारी बगावत के बीच सांसद महुआ मोइत्रा ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला है. महुआ ने बागियों को इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ने की चुनौती दी.
खास बातें
Mahua Moitra Slams Yusuf Pathan TMC: लोकसभा में काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में 20 टीएमसी सांसदों द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देने वाले सीक्रेट लेटर के बाद ममता बनर्जी का राष्ट्रीय किला पूरी तरह ढह रहा है. इस महा-संकट के बीच कृष्णानगर की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा (Mahua Moitra) पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की सबसे बड़ी ढाल बनकर मैदान में उतर गयी हैं.
यूसुफ पठान को ‘बेशर्म’ भी कहा
महुआ ने पाला बदलने वाले बागी सांसदों पर तीखा और अपमानजनक हमला बोला है. कृष्णानगर की सांसद ने न केवल बागियों को ‘पीली पैंट वाले गद्दार’ कहा, बल्कि बहरमपुर से रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करने वाले पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) की वफादारी पर भी सीधा हमला बोलते हुए उन्हें ‘बेशर्म’ तक कह डाला.
अमित शाह के फोन पर दिल्ली भागे यूसुफ?
जैसे ही सोमवार को दिल्ली में भाजपा के बंगाल चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में टीएमसी के बागी सांसदों (जिनमें राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय भी शामिल हैं) की गुप्त बैठक की खबरें आयीं, महुआ मोईत्रा का गुस्सा सोशल मीडिया (X) पर फूट पड़ा.
इसे भी पढ़ें : ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में फूट-फूटकर रोने लगीं ममता बनर्जी! कहा- अपनों की गद्दारी ने कहीं का नहीं छोड़ा
क्रिकेटर से नेता बने पठान पर सीधा हमला
महुआ मोईत्रा ने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और वर्तमान टीएमसी सांसद यूसुफ पठान की संदिग्ध भूमिका पर सवाल दागते हुए लिखा- क्या आप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बुलावे पर तुरंत दिल्ली की तरफ भाग रहे हैं? थोड़ी हिम्मत दिखाइए. आप भारत के लिए खेल चुके हैं, देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रीढ़ की हड्डी दिखाने की नसीहत
महुआ ने यूसुफ पठान को उनके अतीत की याद दिलाते हुए कहा- बहरमपुर के हमारे जिले के लोगों ने आपको भारी अंतर से (अधीर रंजन चौधरी को हराकर) जिताकर संसद भेजा था. कम से कम मतदाताओं के भरोसे का ख्याल रखिए. थोड़ी शर्म कीजिए और अपनी रीढ़ की हड्डी (Spine) मजबूत कीजिए.
बागियों को ‘पीली पैंट वाले लालची गद्दार’ बताया
ममता की वफादार महुआ मोईत्रा ने यूसुफ पठान ही नहीं, काकोली घोष दस्तीदार के बागी गुट के परखच्चे भी उड़ा दिये. उन्होंने लिखा- ये सभी सांसद वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट और ममता बनर्जी की तस्वीर के दम पर जीते थे. जनता ने जो फैसला दिया था, वो एनडीए (NDA) या भाजपा के समर्थन के लिए बिल्कुल नहीं था.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को महा-झटका, काकोली घोष दस्तीदार समेत 20 सांसद NDA के साथ, दीदी का खेल खत्म
बागियों को ललकारा – बीजेपी के सिंबल पर लड़ें चुनाव
बागियों को ललकारते हुए महुआ मोईत्रा ने कहा कि जितने भी ये लालची और स्वार्थी गद्दार हैं, जिनकी पैंट डर के मारे पीली पड़ चुकी है (Yellow-stained pants), वे कृपया अभी के अभी आधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो जाएं. लेकिन उनमें हिम्मत है, तो पहले संसद सदस्यता से इस्तीफा दें और फिर बीजेपी के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़कर दिखाएं. तब हम देखेंगे कि वे जनता के बीच कितने बड़े सूरमा और हीरो बनते हैं.
Mahua Moitra Slams Yusuf Pathan TMC: चीफ व्हिप पद पर नया सस्पेंस
महुआ मोईत्रा के इस आक्रामक काउंटर-अटैक के साथ ही टीएमसी के आधिकारिक धड़े ने दिल्ली में कानूनी मोर्चाबंदी तेज कर दी है. बागी गुट का नेतृत्व कर रहीं काकोली घोष दस्तीदार ने खुद को अभी भी लोकसभा में मुख्य सचेतक (Chief Whip) बताते हुए स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपा है. इस पर कीर्ति आजाद ने कहा कि ममता बनर्जी ने 20 मई को ही काकोली को हटाकर कल्याण बनर्जी को लोकसभा का चीफ व्हिप नियुक्त कर दिया था. इसलिए काकोली के दावों की कोई कानूनी कीमत नहीं है.
इसे भी पढ़ें
काकोली घोष दस्तीदार ने बगावत के लिए 8 जून को ही क्यों चुना? सामने आये 3 बड़े कारण
ममता बनर्जी को महा-झटका, काकोली घोष दस्तीदार समेत 20 सांसद NDA के साथ, दीदी का खेल खत्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










