Nissan की ये पॉपुलर 7-सीटर MPV हुई महंगी, जानें अब खरीदने के लिए चुकाने होंगे कितने पैसे

Nissan Gravite (Photo: Nissan)
Nissan ने Gravite की कीमतों में इजाफा कर दिया है. अब इसकी इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग खत्म होने के बाद इसमें करीब ₹18,400 तक की बढ़ोतरी हुई है. अब यह MPV ₹5.73 लाख से लेकर ₹9.08 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध है.
Nissan ने अपनी पॉपुलर 7-सीटर MPV Nissan Gravite की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. यह बदलाव लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद देखने को मिला है. दरअसल, इस MPV को फरवरी 2026 में इंट्रोडक्टरी प्राइस के साथ लॉन्च किया गया था, और अब वह शुरुआती ऑफर खत्म हो गया है. इसके बाद Nissan Gravite की नई कीमतें अब बढ़कर करीब 5.73 लाख रुपये से शुरू होकर 9.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक पहुंच गई हैं.
Nissan Gravite की कीमत में बढ़ोतरी: वेरिएंट-वाइज डिटेल्स
Nissan Gravite MPV की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. ये वेरिएंट के हिसाब से 8,000 रुपये से लेकर 18,000 रुपये तक बढ़ा है. अब इसका एंट्री-लेवल Visia MT वेरिएंट 8,000 रुपये महंगा होकर 5.73 लाख रुपये का हो गया है. वहीं दूसरी तरफ N-Connecta MT वेरिएंट में सबसे ज्यादा 18,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 7.38 लाख रुपये हो गई है.
इसके अलावा Tekna और Tekna LE जैसे हाई-स्पेक मॉडल्स भी अब ₹17,000 तक महंगे हो गए हैं. ऑटोमैटिक वेरिएंट लेने वालों को भी झटका लगा है, क्योंकि इनके दाम करीब ₹15,000 तक बढ़ा दिए गए हैं. मिड-लेवल Acenta वेरिएंट्स में भी ₹9,400 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सबसे एंट्री लेवल Visia वेरिएंट भी ₹8,400 तक महंगा हो गया है. यानी अब Nissan Gravite खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा बजट रखना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: मई 2026 में इन 5 कारों की हुई धुआंधार बिक्री, टॉप 3 में एक ही कंपनी का रहा दबदबा
Nissan Gravite MPV: डिजाइन और फीचर्स
इसमें ब्रांड की सिग्नेचर V-Motion ग्रिल, DRLs के साथ स्टाइलिश हेडलैम्प्स, शार्प दिखने वाला फ्रंट बंपर और सिल्वर स्किड-प्लेट जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं. इंटीरियर की बात करें तो केबिन भी काफी यूजर-फ्रेंडली और फीचर-लोडेड है. इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ड्यूल-टोन सीट अपहोल्स्ट्री मिलती है. साथ ही 7-सीटर फ्लेक्सिबल सीटिंग अरेंजमेंट इसे फैमिली के लिए काफी प्रैक्टिकल बनाता है.
फीचर्स की लिस्ट भी अच्छी-खासी लंबी है. इसमें वायरलेस चार्जिंग, ऑटो हेडलैम्प्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, एम्बिएंट लाइटिंग और कुछ वेरिएंट्स में एयर प्यूरीफायर जैसे मॉडर्न कम्फर्ट फीचर्स शामिल हैं.
Nissan Gravite MPV: इंजन और माइलेज
Nissan Gravite में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. माइलेज की बात करें तो Nissan के मुताबिक इसका मैनुअल वर्जन लगभग 19.3 kmpl देता है. वहीं AMT वेरिएंट थोड़ा बेहतर परफॉर्म करते हुए करीब 19.6 kmpl तक का माइलेज निकाल देता है.
यह भी पढ़ें: मार्केट में छाई मारुति की ये कार, लॉन्च के सिर्फ 8 महीनों में 1 लाख लोगों ने खरीदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










