मार्केट में छाई मारुति की ये कार, लॉन्च के सिर्फ 8 महीनों में 1 लाख लोगों ने खरीदा

Updated:
विज्ञापन
Maruti Victoris Sales Report

Maruti Victoris (Photo: Maruti Suzuki)

Maruti Victoris ने लॉन्च के बाद बहुत तेजी से मार्केट में पकड़ बना ली है. ये कार कम समय में ही बड़ी बिक्री दर्ज कर ली है. मजबूत हाइब्रिड और CNG ऑप्शन, अच्छा माइलेज, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और मॉडर्न फीचर्स के कारण यह SUV कस्टमर्स के बीच काफी पॉपुलर हो गई है.

विज्ञापन

Maruti Victoris ने लॉन्च के बाद सिर्फ 8 महीनों में 1 लाख यूनिट की बिक्री का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है. इसे सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था. खास बात ये है कि पहले 50,000 यूनिट्स की बिक्री सिर्फ 5 महीनों में ही पूरी हो गई थी. जनवरी 2026 इसके लिए सबसे शानदार महीना रहा, जब इसने 15,240 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. इसी महीने Victoris ने Maruti Suzuki की कुल UV (utility vehicle) बिक्री में करीब 20% हिस्सेदारी भी निभाई, जो 75,609 यूनिट्स थी. इस दौरान यह Ertiga और Brezza के बाद कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली UV बन गई.

Grand Vitara को पछाड़ा, लेकिन Creta से पीछे रही Victoris

Victoris ने अपने सेल्स टारगेट को हासिल करने में मारुति की प्लेटफॉर्म सिबलिंग Grand Vitara से बेहतर परफॉर्म किया है, जिसे वही टरगेट पूरा करने में करीब एक साल लग गया था. हालांकि, सेगमेंट में यह सबसे तेज नहीं है, क्योंकि 2024 में लॉन्च हुई दूसरी जनरेशन Hyundai Creta फेसलिफ्ट ने सिर्फ छह महीनों में ही वही आंकड़ा छू लिया था.

यह भी पढ़ें: मई 2026 में इन 5 कारों की हुई धुआंधार बिक्री, टॉप 3 में एक ही कंपनी का रहा दबदबा

अगर कंपनी की कुल बिक्री की बात करें तो अगस्त 2025 से मई 2026 के बीच मारुति ने 7 लाख से ज्यादा UV यूनिट्स बेचे. इसमें Victoris का हिस्सा करीब 14% रहा. इस फाइनेंशियल ईयर (अप्रैल और मई) में 24,554 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह मारुति की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली UV बन गई है.

Maruti Victoris की खूबियां

इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड (103hp), स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड (116hp) और CNG (89hp) ऑप्शन मिलते हैं. ट्रांसमिशन की बात करें तो CNG में 5-स्पीड मैनुअल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में e-CVT और माइल्ड हाइब्रिड में 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है. कुछ टॉप वेरिएंट में AWD (All Wheel Drive) भी दिया गया है.

माइलेज के मामले में इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन सबसे आगे है, जो करीब 28.56 kmpl तक का शानदार ARAI माइलेज देता है. वहीं CNG लगभग 27.02 km/kg और माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट भी 19 से 21 kmpl के बीच अच्छा माइलेज निकालते हैं.

फीचर्स के मामले में इसमें ADAS Level 2 जैसे सेफ्टी फीचर्स और अंडरबॉडी CNG टैंक जैसे स्मार्ट अपडेट मिलते हैं. साथ ही इसे Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है. इसकी कीमत लगभग 10.77 लाख से शुरू होकर 19.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

यह भी पढ़ें: 12 लाख से ज्यादा बिकी, रीसेल वैल्यू भी कमाल, 20 साल पहले आई ये कार MPV सेगमेंट में अब भी कर रही राज

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola