मॉनसून में अपनी कार को कैसे रखें बिल्कुल फिट? ये आसान चेकलिस्ट आएगी आपके काम

Updated:
विज्ञापन
Monsoon Car Maintenance Tips

कार की इंजन चेक करता एक आदमी (Photo: AI Generated)

Monsoon Car Maintenance Tips: बारिश के मौसम में कार को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है. टायर्स, वाइपर, बैटरी, ब्रेक और ड्रेनेज सिस्टम को समय-समय पर चेक करते रहे. साथ ही रबर सील्स और विजिबिलिटी का भी ध्यान रखें, ताकि ड्राइविंग सेफ बनी रहे. आइए इसे डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

मॉनसून आने से पहले गाड़ी की सही तरीके से जांच करना बहुत जरूरी होता है. टायर, वाइपर, ब्रेक, लाइट्स और बैटरी जैसी चीजों को जरूर चेक करें, ताकि बारिश के मौसम में अचानक खराबी या दिक्कत का सामना न करना पड़े. तेज बारिश, पानी भरी सड़कें, गड्ढे और ज्यादा नमी गाड़ी की परफॉर्मेंस पर असर डाल सकते हैं. अगर पहले से ध्यान न दिया जाए तो बाद में मरम्मत का खर्च भी बढ़ सकता है. आइए अब जान लेते हैं आपको किन-किन चीजों को चेक करना चाहिए.

टायर्स की कंडीशन चेक करें

गीले रास्तों पर गाड़ी की पकड़ बनाए रखने में टायर्स सबसे जरूरी होते हैं. इसलिए समय-समय पर इनके ट्रेड (grooves) की गहराई जरूर चेक करनी चाहिए. यह भी देखना चाहिए कि कहीं टायर घिसे हुए, कटे-फटे या असमान तरीके से खराब तो नहीं हो रहे हैं. साथ ही, टायर में सही प्रेशर बनाए रखना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि गलत प्रेशर से गाड़ी की हैंडलिंग और ब्रेकिंग दोनों पर असर डाल सकती हैं.

वाइपर और वॉशर सिस्टम को चेक करें

घिसे हुए वाइपर ब्लेड बारिश के समय आपकी ड्राइविंग को काफी मुश्किल बना सकते हैं. क्योंकि इससे विजिबिलिटी कम हो जाती है. अगर वाइपर शीशे पर ठीक से पानी साफ नहीं कर रहे हों, धारियां छोड़ रहे हों या आवाज कर रहे हों, तो उन्हें बदलना जरूरी हो सकता है. साथ ही, वॉशर फ्लूड का लेवल और नोजल्स की सही काम करने की सिचुएशन भी समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें: हफ्तों तक पार्किंग में खड़ी रहती है कार? इन 5 बातों का रखें ध्यान वरना नुकसान पक्का है

बैटरी को टेस्ट कर लें 

मॉनसून के मौसम में कार की बैटरी की कमजोरी आसानी से सामने आ सकती है. ऐसे में बैटरी के टर्मिनल्स के आसपास जंग (corrosion) तो नहीं है, यह जरूर चेक करना चाहिए. साथ में ये भी चेक करें कि सभी कनेक्शन अच्छे से टाइट हों. अगर बैटरी कई साल पुरानी हो चुकी है, तो उसे एक बार किसी एक्सपर्ट से जांच करवाना बेहतर रहता है.

ड्रेनेज चैनल्स  साफ करें

ड्रेनेज चैनल्स में अक्सर मिट्टी, पत्ते और कचरा फंसकर जाम हो जाते हैं. अगर इन्हें समय-समय पर साफ न किया जाए तो पानी जमा होने लगता है. ये आगे चलकर गाड़ी के केबिन या इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए इनकी रेगुलर सफाई करना बहुत जरूरी है.

दरवाजों और खिड़कियों के सील चेक करें 

अगर कार के दरवाजों और खिड़कियों के आसपास लगी रबर सील खराब या घिस गई हो, तो बारिश का पानी आसानी से केबिन के अंदर घुस सकता है. इसलिए समय-समय पर इन सील्स को चेक करें और जरूरत पड़ने पर इन्हें बदल दें. इससे न सिर्फ पानी रिसने की समस्या रुकती है, बल्कि अंदर की सीटें सूखी रहती हैं और बदबू या नमी जैसी दिक्कतें भी नहीं होतीं.

यह भी पढ़ें: पुरानी कार के रंग से हो गए हैं बोर? जानिए कलर बदलने का आसान और कानूनी तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola