BTech करना है तो रांची का ये कॉलेज है बेस्ट, Google Microsoft में मिलता है प्लेसमेंट

Updated:
विज्ञापन

IIIT रांची कैंपस का बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Best BTech College in Ranchi: रांची से बीटेक करने का सपना देखने वाले लड़कों और लड़कियों के लिए एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन मौजूद है. जब बात इंजीनियरिंग की पढ़ाई और उसके बाद एक अच्छी नौकरी पाने की आती है, तो सही कॉलेज चुनना सबसे बड़ा काम होता है.

विज्ञापन

रांची में स्थित आईआईआईटी रांची (IIIT Ranchi) आज के समय में देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में अपनी जगह बना रहा है. अगर आपका सपना भी गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों में काम करने का है, तो यह कॉलेज आपके इस सपने को सच कर सकता है. IIIT रांची का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हर साल नए रिकॉर्ड बना रहा है. आइए इस कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को करीब से देखते हैं.

विज्ञापन

IIIT Ranchi का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

आईआईआईटी रांची छात्रों को देश-दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों से बहुत ही शानदार ऑफर मिल रहे हैं. पिछले कुछ सालों में यहां का एवरेज पैकेज (औसत सैलरी) और हाईएस्ट पैकेज (सबसे ज्यादा सैलरी) लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

IIIT Ranchi की 2021-25 बैच की प्लेसमेंट रिपोर्ट को आसान भाषा में समझें तो कुल 215 छात्र इस बैच में थे. इनमें से 203 छात्र प्लेसमेंट के लिए योग्य थे और उनमें से 172 छात्रों को नौकरी के ऑफर मिल गए.

एक स्टूडेंट को कई Job Offer

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि कुल मिलाकर छात्रों को 221 जॉब ऑफर मिले. इसका मतलब यह हुआ कि कई छात्रों को एक से ज्यादा कंपनियों से ऑफर मिले हैं, जो इस बात का संकेत है कि यहां के स्टूडेंट्स की डिमांड अच्छी है.

Best BTech College IIIT Ranchi Placement Record Check Here

अगर थोड़ा और आसान करके देखें तो 133 छात्रों को सिर्फ एक-एक जॉब ऑफर मिला. वहीं 38 छात्रों को दो-दो कंपनियों से ऑफर मिला और 4 ऐसे छात्र भी रहे जिन्हें तीन-तीन ऑफर तक मिले.

IIIT Ranchi का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार बेहतर हो रहा है. यहां से छात्रों को Google, Microsoft, Amazon, Infosys, TCS और Wipro जैसी बड़ी कंपनियों में ऑफर मिलते हैं.

Best BTech College: एडमिशन प्रक्रिया और कटऑफ

IIIT Ranchi में एडमिशन JEE Main के स्कोर के आधार पर होता है. इसके लिए छात्रों को JoSAA काउंसलिंग में भाग लेना होता है. कंप्यूटर साइंस ब्रांच की कटऑफ ज्यादा रहती है, इसलिए अच्छे स्कोर की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: 17 ब्रांचों में 1589 सीटें, JoSAA काउंसलिंग से लें IIT BHU में एडमिशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola