17 ब्रांचों में 1589 सीटें, JoSAA काउंसलिंग से लें IIT BHU में एडमिशन

Updated:
विज्ञापन
IIT BHU Seats

IIT BHU (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT BHU Seats: IIT BHU देश का पुराना टेक्निकल संस्थान है. यह टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में शामिल है. यहां सभी ट्रेडिशनल ब्रांच में सीट की संख्या अच्छी है.

विज्ञापन

IIT BHU Seats: JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है और इसके साथ ही JoSAA Counselling 2026 की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. ऐसे में देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों की नजर अब IITs की सीटों और कटऑफ पर है. देश में कुल 23 IITs हैं, जिनमें टोटल सीट की संख्या 18,160 हैं. अगर आप IIT (BHU) वाराणसी में एडमिशन लेने की योजना बना रहे हैं, तो काउंसलिंग में भाग लेने से पहले यहां की सीटों और प्रमुख ब्रांचों की जानकारी जरूर जान लें.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित IIT BHU देश के पुराने और फेमस टेक्निकल संस्थानों में से एक है. इंजीनियरिंग, रिसर्च और प्लेसमेंट के मामले में BHU बहुत अच्छा है. NIRF Ranking 2025 में संस्थान को इंजीनियरिंग कैटेगरी में 10वां स्थान मिला है.

17 ब्रांचों में कुल 1,589 सीटें

IIT BHU में बीटेक और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स समेत कुल 17 ब्रांच हैं, जिनमें टोटल 1,589 सीटें उपलब्ध हैं. यहां छात्रों को कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, केमिकल, सिविल, मेटलर्जिकल, फार्मास्यूटिकल और अन्य इंजीनियरिंग क्षेत्रों में पढ़ाई का अवसर मिलता है.

लोकप्रिय कोर ब्रांचों की सीटें इस प्रकार हैं

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग -190 सीटें
  • केमिकल इंजीनियरिंग – 170 सीटें
  • सिविल इंजीनियरिंग -160 सीटें

BHU Different Branch Seats: बीएचयू विभिन्न ब्रांच की सीट्स

क्रम संख्याब्रांच का नामकुल सीटें
1Mechanical Engineering190
2Chemical Engineering170
3Civil Engineering160
4Computer Science and Engineering155
5Electronics Engineering155
6Electrical Engineering150
7Mining Engineering120
8Metallurgical Engineering110
9Ceramic Engineering75
10Pharmaceutical Engineering & Technology75
11Mathematics and Computing65
12Engineering Physics40
13Materials Science and Technology28
14Architecture26
15Biochemical Engineering25
16Industrial Chemistry24
17Bio Engineering21
कुल17 ब्रांच1589 सीटें

JoSAA काउंसलिंग में सोच-समझकर भरें च्वॉइस

JoSAA काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपनी रैंक, पिछले वर्षों की कटऑफ और पसंदीदा ब्रांच को ध्यान में रखते हुए च्वॉइस फिलिंग करनी चाहिए. अच्छी रैंक वाले उम्मीदवारों के IIT BHU के टॉप ब्रांच के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यदि आपका लक्ष्य किसी प्रतिष्ठित IIT से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना है, तो IIT BHU आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें- IIT या NIT? JoSAA काउंसलिंग में सिर्फ ब्रांड नहीं, इन 5 बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola