भुगतान सेवाओं के लिए आरबीआई के नियमों के पालन के लिए तैयार है गूगल

नयी दिल्ली : समझा जाता है कि इंटरनेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल भुगतान सेवाओं के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के स्थानीय डेटा भंडारण नियमों का पालन करने पर सहमत हो गयी है, लेकिन इस पर अमल के लिए वह दिसंबर तक का वक्त चाहती है. एक आधिकारिक सूत्र ने संवाददाताओं को बताया, […]
नयी दिल्ली : समझा जाता है कि इंटरनेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल भुगतान सेवाओं के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के स्थानीय डेटा भंडारण नियमों का पालन करने पर सहमत हो गयी है, लेकिन इस पर अमल के लिए वह दिसंबर तक का वक्त चाहती है.
एक आधिकारिक सूत्र ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की अमेरिका यात्रा के दौरान गूगल ने उन्हें बताया कि वे आरबीआई के नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन डेटा भंडारण नियमों के पालन के लिए उसे दो महीने और चाहिए.”
प्रसाद अगस्त के अंत में कैलिफोर्निया स्थित गूगल के मुख्यालय गए थे. आरबीआई ने भुगतान सेवाएं संचालित करने वाली सभी कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अक्तूबर के मध्य तक भारत में डेटा भंडारण के उपाय करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




