बीएमडब्ल्यू ग्रान टूरिस्मो का प्रोडक्शन भारत में शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2018 1:05 PM
मुंबई : जर्मन वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपने चेन्नई कारखाने में बनी पहली 6 सीरिज ग्रान टूरिस्मो पेश की है. इस तरह से कंपनी ने इस सीरिज का भारत में विनिर्माण शुरू किया है. कंपनी ने बीएमडब्ल्यू 630आई ग्रान टूरिस्मो स्पोर्ट लाइन के पेट्रोल संस्करण को हाल ही में आॅटो एक्सपो में पेश किया था. […]
मुंबई : जर्मन वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपने चेन्नई कारखाने में बनी पहली 6 सीरिज ग्रान टूरिस्मो पेश की है. इस तरह से कंपनी ने इस सीरिज का भारत में विनिर्माण शुरू किया है.
कंपनी ने बीएमडब्ल्यू 630आई ग्रान टूरिस्मो स्पोर्ट लाइन के पेट्रोल संस्करण को हाल ही में आॅटो एक्सपो में पेश किया था.
कंपनी के बयान में कहा गया है कि अपनी तरह की पहली बीएमडब्ल्यू 6 सीरिज ग्रान टूरिस्मो को चेन्नई कारखाने में बनाया गया है. यह देश के लग्जरी कार सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित करेगी.
कंपनी इसका डीजल संस्करण इसी साल बाद में पेश करेगी. कंपनी चेन्नई कारखाने में कई माॅडल पहले ही स्थानीय स्तर पर बना रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










