पृथ्वी या शुक्र ग्रह से टकरा सकती है एलन मस्क की कार, जानें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2018 5:39 PM

विज्ञापन

टोरंटो : टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क की कार जिसे हाल ही में स्पेसएक्स रॉकेट की परीक्षण उड़ान के एक हिस्से के तौर पर अंतरिक्ष में भेजा गया था, वह आखिरकार धरती या शुक्र ग्रह से टकरा जायेगी. वैज्ञानिकों ने ऐसा दावा किया है. कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के असिस्टेंट प्रोफेसर हेन्नो रीन […]

विज्ञापन

टोरंटो : टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क की कार जिसे हाल ही में स्पेसएक्स रॉकेट की परीक्षण उड़ान के एक हिस्से के तौर पर अंतरिक्ष में भेजा गया था, वह आखिरकार धरती या शुक्र ग्रह से टकरा जायेगी.

वैज्ञानिकों ने ऐसा दावा किया है. कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के असिस्टेंट प्रोफेसर हेन्नो रीन ने कहा, यह धरती या शुक्र ग्रह से टकरा सकती है लेकिन इससे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसा होने की आशंका अगले दस लाख सालों में भी बहुत कम है.

इस कार को छह फरवरी को स्पेसएक्स के फाल्कन हेवी परीक्षण उड़ान के लिए पेलोड के तौर पर भेजा गया था. पेलोड अंतरिक्ष यान के उड़ान भरने के लिए उसके द्वारा उठाया जाने वाला जरूरी भार है.

रॉकेट परीक्षण उड़ानों में आमतौर पर डमी पेलोड को भेजा जाता है लेकिन स्पेसएक्स के आविष्कारक ने इसके बजाय अपनी निजी कार टेस्ला रोडस्टर को भेजा था.

इस कार में किसी तरह का वैज्ञानिक उपकरण नहीं रखा गया था और इसे अब धरती के समीप की वस्तु के तौर पर वर्गीकृत किया गया है. नासा की जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी इस पर नजर रख रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola