ePaper

दिसंबर में दोपहिया वाहनों की हुई बंपर सेल, रॉयल एनफील्ड, बजाज और सुजुकी की धूम

Updated at : 02 Jan 2018 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
दिसंबर में दोपहिया वाहनों की हुई बंपर सेल, रॉयल एनफील्ड, बजाज और सुजुकी की धूम

देशभर में दिसंबर 2017 में दोपहिया वाहनों की बंपर सेल हुई. देश की प्रमुख दुपहिया वाहन कंपनियों, बजाज ऑटो,सुजुकी और रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर में बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की. बजाज की कुल बिक्री जहां, 29.72% बढ़ कर 2,92,547 वाहन रही. दिसंबर 2016 में यह आंकड़ा 2,03,312 वाहन था. वहीं सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट […]

विज्ञापन

देशभर में दिसंबर 2017 में दोपहिया वाहनों की बंपर सेल हुई. देश की प्रमुख दुपहिया वाहन कंपनियों, बजाज ऑटो,सुजुकी और रॉयल एनफील्ड ने दिसंबर में बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की.

बजाज की कुल बिक्री जहां, 29.72% बढ़ कर 2,92,547 वाहन रही. दिसंबर 2016 में यह आंकड़ा 2,03,312 वाहन था. वहीं सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की दिसंबर में कुल बिक्री 50.16% बढ़ कर 39,786 वाहन रही. दिसंबर 2016 में यह बिक्री 26,495 वाहन थी.

क्रूज श्रेणी की मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री दिसंबर में 16.67% बढ़ कर 66,968 वाहन रही. दिसंबर 2016 में यह आंकड़ा 57,398 वाहन था. उल्लेखनीय है कि रॉयल एनफील्ड आयशर मोटर्स की दुपहिया वाहन इकाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola