देश में बहुत जल्द दौड़ेगी ''पॉड टैक्सी'', सुरक्षा के लिये अपनाये जायेंगे अमेरिकी तौर तरीके
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2017 9:21 PM
नयी दिल्ली : देश की पहली बहुप्रतीक्षित पॉड टैक्सी वास्तविकता बनने की ओर अग्रसर है. एक उच्चस्तरीय समिति ने इसके लिए नए सिरे से बोलियां मंगाने की सिफारिश की है. भारत में ‘पॉड टैक्सी’ के लिए अमेरिकी निकाय के नियमों की तर्ज पर कड़े सुरक्षा उपाय किये जायेंगे. पॉड टैक्सी योजना को पर्सनल रैपिड ट्रांजिट […]
नयी दिल्ली : देश की पहली बहुप्रतीक्षित पॉड टैक्सी वास्तविकता बनने की ओर अग्रसर है. एक उच्चस्तरीय समिति ने इसके लिए नए सिरे से बोलियां मंगाने की सिफारिश की है. भारत में ‘पॉड टैक्सी’ के लिए अमेरिकी निकाय के नियमों की तर्ज पर कड़े सुरक्षा उपाय किये जायेंगे.
पॉड टैक्सी योजना को पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) के नाम से भी जाना जाता है. 4,000 करोड़ रुपये की यह परियोजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की महत्वाकांक्षी परियोजना है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को इस योजना को दिल्ली गुडगांव गलियारे (12.30 किलोमीटर) में क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह परियोजना सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) आधार पर लागू की जाएगी. परिवहन विशेषज्ञ एस के धर्माधिकारी की अगुवाई वाली समिति ने इसके लिये नए सिरे से रचि पत्र (ईओआई) जारी करने को कहा है. इसमें आटोमेटेड पीपल मूवर्स (एपीएम) मानकों और खूबियो के अलावा नीति आयोग की सिफारिशों से सामान्य सुरक्षा मानकों को शामिल किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










