साइबर अपराध से लड़ाई में मददगार साबित हो सकता है आपका स्मार्ट फोन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2017 5:44 PM

विज्ञापन

न्यूयार्क : साइबर अपराध को रोकने के लिए फिंगर प्रिंट या पासवर्ड के बजाय एक आधुनिक प्रमाणीकरण प्रकिया के तहत स्मार्टफोन से ली गयी एक तस्वीर का विश्लेषण करके डिवाइस की पहचान की जा सकती है. अमेरिका स्थित बुफेलो विश्वविद्यालय के कुई रेन ने बताया, बर्फ के टुकड़े की तरह, दो स्मार्ट फोन एक जैसे […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : साइबर अपराध को रोकने के लिए फिंगर प्रिंट या पासवर्ड के बजाय एक आधुनिक प्रमाणीकरण प्रकिया के तहत स्मार्टफोन से ली गयी एक तस्वीर का विश्लेषण करके डिवाइस की पहचान की जा सकती है.

अमेरिका स्थित बुफेलो विश्वविद्यालय के कुई रेन ने बताया, बर्फ के टुकड़े की तरह, दो स्मार्ट फोन एक जैसे नहीं हो सकते. भले ही निर्माण में ध्यान दिया जाए या नहीं दिया जाए सभी डिवाइस की पहचान सूक्ष्म इमेजिंग खामियों के एक पैटर्न के जरिए की जा सकती है जो हर तस्वीर में मौजूद रहती है.

रेन ने बताया, यह एक बंदूक की गोलियों से मेल खाती हुई जैसी होती है, जिसकी पहचान हम लोग एक स्मार्टफोन के कैमरा से कर रहे हैं. यह तकनीक नकद निकालने, एटीएम और ऑनलाइन लेन-देन के करने में उपभोक्ता द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले पिन नंबर और पासवर्ड के जैसे प्रमाणीकरण प्रक्रिया का हिस्सा बन सकता है.

रेन ने बताया कि जिन लोगों के पास अपनी निजी पहचान चोरी हो गयी है वह भी अपने नाम पर खरीददारी को रोकने के लिए साइबर अपराधी को उस जानकारी का उपयोग करने से रोकने में मदद कर सकता है. डिजिटल कैमरा समान रूप से बनाया जाता गया है. हालांकि सभी कैमरा के सेंसरों में विनिर्माण कमियों में थोड़ा-बहुत अंतर रह जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola