ePaper

Social Media से सूचनाएं चुरानेवाला Tizi App Google के हत्त्थे चढ़ा...!

Updated at : 30 Nov 2017 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
Social Media से सूचनाएं चुरानेवाला Tizi App Google के हत्त्थे चढ़ा...!

प्रमुख आईटी कंपनी गूगल ने एक ऐसे ऐप टीजी को पकड़ा है, जो कि फेसबुक, व्हाट्सएेप जैसे सोशल मीडिया एेप के साथ-साथ फोन से सूचनाएं चुराता है. यह एेप मोबाइल फोन के कॉल रिकाॅर्ड से भी सूचनाएं चुरा लेता है और यह काम इतनी सफाई से करता है कि उपयोक्ता को भनक तक नहीं लगती. […]

विज्ञापन

प्रमुख आईटी कंपनी गूगल ने एक ऐसे ऐप टीजी को पकड़ा है, जो कि फेसबुक, व्हाट्सएेप जैसे सोशल मीडिया एेप के साथ-साथ फोन से सूचनाएं चुराता है.

यह एेप मोबाइल फोन के कॉल रिकाॅर्ड से भी सूचनाएं चुरा लेता है और यह काम इतनी सफाई से करता है कि उपयोक्ता को भनक तक नहीं लगती. गूगल ने एक ब्लाॅग पोस्ट में यह खुलासा किया है.

इसके अनुसार, टीजी एेप लोकप्रिय सोशल मीडिया एेप से संवेदनशील डेटा चुराने के लिए फोन में स्पाइवेयर इंस्टाल कर देता है.

गूगल प्ले प्रोटेक्ट सिक्युरिटी की टीम को इस एेप की जानकारी सितंबर 2017 में डिवाइस स्कैन के दौरान मिली.

कंपनी ने इस एेप को प्ले स्टोर से हटा दिया और सभी प्रभावित डिवाइसों को इस बारे में सूचना भेजी.

कंपनी ने इस एेप के डेवलपर के एकाउंट को निलंबित कर दिया है.

इसमें कहा गया है कि टीजी के पहले वाले संस्करण में रुटिंग क्षमताएं नहीं थीं, लेकिन बाद में ये आयीं और इसने उपकरणों से संवेदनशील सूचनाएं चुरानी शुरू कर दीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola