Twitter ला रहा नया फीचर Save for Later, ट्वीट बाद में पढ़ने का मिलेगा विकल्प...!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2017 3:02 PM
न्यूयॉर्क : सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर यूजर्स को एक नयी सुविधा देने की तैयारी में है. फिलहाल बुकमार्क नाम की इस सेवा का परीक्षण चल रहा है. इसके जरिये 30 करोड़ से ज्यादा ट्विटर उपयोगकर्ता ट्वीट को अपनी सुविधानुसार निजी रूप से पढ़ने के लिए सुरक्षित करके रख सकेंगे. ट्विटर की प्रॉडक्ट डिजाइनर टीना कोयामा […]
न्यूयॉर्क : सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर यूजर्स को एक नयी सुविधा देने की तैयारी में है. फिलहाल बुकमार्क नाम की इस सेवा का परीक्षण चल रहा है.
इसके जरिये 30 करोड़ से ज्यादा ट्विटर उपयोगकर्ता ट्वीट को अपनी सुविधानुसार निजी रूप से पढ़ने के लिए सुरक्षित करके रख सकेंगे.
ट्विटर की प्रॉडक्ट डिजाइनर टीना कोयामा ने गुरुवार रात ट्वीट करके इसके जानकारी दी.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सेव फॉर लेटर’ टीम की तरफ से खबर! हमने अपनी सुविधा (फीचर) को बुकमार्क नाम देने का फैसला किया है, क्योंकि इस शब्द का उपयोग आमतौर पर सामग्री को सुरक्षित करने के लिए किया जाता है और नेविगेशन में मौजूद अन्य सेवाओं के साथ इसका नाम सटीक बैठता है.
कोयामा ने कहा, आपने हमें बताया कि आप ट्वीट्स को बुकमार्क करना चाहते हैं, ताकि आप उन्हें बाद में देख सकें. इस बात को ध्यान में रखते हुए हम इसका डिजाइन बना रहे हैं.
ट्विटर उपयोगकर्ताओं की ओर से जिन प्रमुख सेवाओं की मांग की थी, यह सुविधा उनमें से ही एक है. पिछले महीने ट्विटर के उपाध्यक्ष (उत्पाद) कीथ कोलेमन ने इस सुविधा का खुलासा किया था और कहा था कि टीम सेवफॉरलेटर पर काम कर रही है.
उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में ट्विटर ने अक्षरों की सीमा को 140 से बढ़ाकर 280 कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










