Xiaomi लाया 19500 रुपये वाला Mi Note 3

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2017 11:40 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने मी नोट 3 स्मार्टफोन का कम कीमत वाला नया वेरिएंट लॉन्च किया है. शाआेमी ने मी नोट 3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 19,500 रुपये रखा है. बताया जा रहा है शाआेमी के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने मी नोट 3 स्मार्टफोन का कम कीमत वाला नया वेरिएंट लॉन्च किया है. शाआेमी ने मी नोट 3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 19,500 रुपये रखा है. बताया जा रहा है शाआेमी के इस नये वेरिएंट की बिक्री फिलहाल चीन में होगी. हालांकि, इससे पहले मी नोट 3 स्मार्टफोन 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध था.

इसे भी पढ़ेंः चीनी मोबाइल कंपनियों समेत 21 हैंडसेट निर्माताआें को सरकार ने दिया नोटिस

सितंबर में लॉन्च किये गये शाओमी मी नोट 3 में एक 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है. इसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस आधारित फीचर दिया गया है. फोन में एक फेशियल रिकग्निशन अनलॉक फ़ीचर और चार तरफ़ से कर्व्ड बॉडी है. स्मार्टफोन में रियर पर दो कैमरे दिये गये हैं, जो इस स्मार्टफोन की अहम खासियत भी है.

नये कम कीमत वाले वेरिएंट को लॉन्च करने के अलावा चीनी कंपनी ने शाओमी मी नोट 3 की कीमतें भी कम कर दी है. चीन में मी नोट 3 के ब्लैक कलर वेरिएंट को 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,299 चीनी युआन यानी करीब 22,500 रुपये और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,599 चीनी युआन यानी करीब 25,500 रुपये में बेचा जायेगा.

शाआेमी मी नोट 3 में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है. डिजाइन के लिहाज से मी नोट 3 हैंडसेट फ्लैगशिप शाओमी मी 6 से काफी मेल खाता है. 3डी कर्व्ड एज सिर्फ किनारे तक सीमित नहीं हैं. टॉप और निचले हिस्से पर भी घुमावदार किनारे हैं. शाओमी मी नोट 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ आता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं. 12 मेगापिक्सल एक कैमरा वाइंड एंगल लेंस वाला है और दूसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है, जिसकी मदद से 2X ऑप्टिकल जूम मिलता है. आपको ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और बोकेह इफेक्ट जैसे फीचर मिलेंगे. फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है.

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर हैं. आपको स्टेंडर्ड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेंगे. फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है. इसकी बैटरी 3500 एमएएच की है, जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है. फोन का डाइमेंशन 152.6×73.95×7.6 मिलीमीटर और वजन 163 ग्राम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola