ePaper

Amazon पर आज से भारत में शुरू होगी वन प्लस 5टी स्मार्टफोन की बिक्री

Updated at : 21 Nov 2017 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
Amazon पर आज से भारत में शुरू होगी वन प्लस 5टी स्मार्टफोन की बिक्री

नयी दिल्ली : वन प्लस ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी लॉन्च किया था. मंगलवार को नये वन प्लस 5टी को देश में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जायेगा. वनप्लस के इस नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6.01 इंच का फुल एचडी आैर पतले बेजल वाला […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वन प्लस ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी लॉन्च किया था. मंगलवार को नये वन प्लस 5टी को देश में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जायेगा. वनप्लस के इस नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6.01 इंच का फुल एचडी आैर पतले बेजल वाला डिस्प्ले है. इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. इसमें एक और अहम खासियत डुअल कैमरा सेटअप है. इस बार वन प्लस ने टेलीफोटो लेंस की जगह वाइड एंगल लेंस इस्तेमाल किया है. दिलचस्प बात यह भी है कि अपग्रेड वेरिएंट की भी कीमत वनप्लस 5 वाली ही रखी गयी है.

इसे भी पढ़ेंः 8GB रैम, 20MP कैमरा के साथ आया OnePlus 5T स्मार्टफोन, iPhone X जैसा फीचर…!

चीनी कंपनी वन प्लस के नये वनप्लस 5टी को मंगलवार दोपहर 4.30 बजे अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जायेगा. अमेजन इंडिया मंगलवार को एक सेल का आयोजन कर रही है. ख़ास बात यह है कि यह सेल सिर्फ अमेजन प्राइम सदस्यों के लिए ही है. इसलिए अगर कोर्इ नये वन प्लस स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक हैं, तो उसके पास अमेज़न प्राइम मेंबरशिप होना जरूरी है. ग्राहकों के पास मंगलवार को ही स्मार्टफोन को OnePlusStore.in और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर से भी खरीदने की सुविधा होगी. हैंडसेट की ओपन सेल 28 नवंबर से शुरू होगी.

यह फोन दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है – पहला 6GB रैम, 64GB स्टोरेज और दूसरा 8GB रैम, 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ. भारत में पहले वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये रखी गयी है, वहीं दूसरे वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये होगी. फिलहाल, ये दोनों वेरिएंट्स केवल मिडनाइट ब्लैक कलर में ही उपलब्ध होंगे. OnePlus के इस स्मार्टफोन की सेल 28 नवंबर से शुरू होगी.

OnePlus 5T स्मार्टफोन डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है. इसमें प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है.

OnePlus 5T के फीचर्स

  • डिस्प्ले : 6.01 इंच
  • रिजॉल्यूशन : 1080×2160 पिक्सल
  • प्रोसेसर : 2.45 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
  • रैम : 6GB/8GB
  • स्टोरेज : 64GB/128GB
  • ओएस : एंड्रॉयड 7.1.1
  • फ्रंट कैमरा : 16 मेगापिक्सल
  • रियर कैमरा : 20 मेगापिक्सल
  • बैटरी : 3300 mAh
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola